6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat: भाजपा के 24 उम्मीदवार धनकुबेर, पूनम माडम के पास सर्वाधिक 147 करोड़ की संपत्ति

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में गुजरात की 26 में से 25 सीटों पर सात मई को मतदान होगा। 25 सीटों पर 266 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों में 26 फीसदी धनकुबेर हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आए हैं।

2 min read
Google source verification
poonam madam

भाजपा प्रत्याशी पूनम माडम

गुजरात की 26 में से 25 लोकसभा सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। सूरत सीट पर भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हो चुकी है। ऐसे में 25 सीटों पर 266 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 68 ( यानी 26 फीसदी) प्रत्याशी करोड़पति हैं। भाजपा के 26 में से 24 (यानी 92 फीसदी) प्रत्याशी करोड़पति हैं, जिसमें जामनगर से भाजपा प्रत्याशी पूनम माडम के पास सबसे ज्यादा 147 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

गांधीनगर से भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पास 65 करोड़ तथा नवसारी से भाजपा प्रत्याशी सी आर पाटिल के पास 39 करोड़ की संपत्ति है। पूनम राज्य की सबसे धनवान प्रत्याशी हैं। उधर कांग्रेस के भी 23 में से 21 (यानी 91 फीसदी) प्रत्याशी धनकुबेर हैं, जिनके पास एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

यह तथ्य गुजरात इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से चुनाव आयोग में प्रत्याशियों की ओर से नामांकन-पत्र के दौरान पेश शपथ-पत्र में दी गई जानकारी की विश्लेषण रिपोर्ट में सामने आए हैं।

उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.43 करोड़

एडीआर की गुजरात संयोजक पंक्ति जोग ने बताया कि गुजरात की 26 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की औसतन संपत्ति 2.43 करोड़ है। भाजपा के 24 उम्मीदवारों की एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, जबकि कांग्रेस के 21 उम्मीदवार करोड़पति हैं। भाजपा के 26 प्रत्याशियों की औसतन संपत्ति 15.15 करोड़ है, जबकि कांग्रेस के 23 प्रत्याशियों की संपत्ति 6.46 करोड़ है। आम आदमी पार्टी के दोनों प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 72 लाख है।अन्य दलों में राष्ट्रीय महास्वराज भूमि पार्टी और स्वराज क्रांति पार्टी के शत प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं। 266 में से 118 निर्दलीय प्रत्याशी हैं, जिनकी औसत संपत्ति 41 लाख है।

सबसे कम संपत्ति बारडोली सीट से बीएसपी प्रत्याशी रेशा चौधरी की है जिन्होंने दो हजार रुपए की संपत्ति घोषित की है। वडोदरा से निर्दलीय प्रत्याशी निलेश वसईकर ने 12 हजार और साबरकांठा से गूंज सत्य नी जनता पार्टी प्रत्याशी वरुण कुमार कटारा ने 13 हजार संपत्ति घोषित की है।

सबसे ज्यादा देनदारी भी माडम पर

सबसे ज्यादा 53 करोड़ की देनदारी पूनम माडम पर है। पाटण से कांग्रेस प्रत्याशी चंदनजी ठाकोर पर 9 करोड़ तथा अमरेली कांग्रेस प्रत्याशी जेनी ठुमर पर 3 करोड़ की देनदारी है। 124 प्रत्याशियों ने देनदारी घोषित की है। सबसे ज्यादा 18 करोड़ की वार्षिक आय पाटिल ने, पांच करोड़ की वार्षिक आय माडम ने वहीं एक करोड़ की वार्षिक आय अमित शाह ने घोषित की है।

8 प्रत्याशियों ने नहीं दी पैनकार्ड की जानकारी

25सीटों पर चुनाव लड़ रहे 266 में से 8 प्रत्याशियों ने पैनकार्ड की जानकारी नहीं दी है। इनमें बनासकांठा से निर्दलीय प्रत्याशी छगनचंद्रराज परमार एवं बजग लशाभाई, अशोक श्रीमाली, भावनगर से निर्दलीय प्रत्याशी भगवतीबेन ब्रह्मक्षत्रिय, साबरकांठा से निर्दलीय उम्मीदवार कनूभाई गढवी, छोटाउदेपुर से बीएसपी प्रत्याशी सोमाभाई भील, वलसाड से बीएसपी प्रत्याशी मनकभाई शंकर, जूनागढ़ से निर्दलीय गोरधन गोहेल, शामिल हैं।

सर्वाधिक तीन अमीर प्रत्याशी

पूनम माडम- जामनगर (भाजपा)-147 करोड़

अमित शाह- गांधीनगर (भाजपा)-65 करोड़

सी आर पाटिल-नवसारी (भाजपा)- 39 करोड़