4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: बोटाद में दर्दनाक हादसा, डूबने से 5 बच्चों की मौत

  five teenage boys, drown, died, lake, Botad, Gujarat  

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat: बोटाद के तालाब में डूबने से पांच किशोरों की मौत

Gujarat: बोटाद के तालाब में डूबने से पांच किशोरों की मौत

Gujarat: 5 teenage boys died after drowning in lake in Botad

बोटाद शहर के कृष्णसागर तालाब में शनिवार को डूबने से पांच किशोर की मौत हो गई। मामले के अनुसार तालाब में दो किशोर नहाने गए थे। इन दोनों को डूबता देखकर तीन अन्य किशोर उन्हें बचाने पहुंचे, लेकिन बचाने के दौरान वे तीनों भी डूब गए। इस तरह इस दर्दनाक घटना में पांच किशोरों की मौत हो गई। ये सभी मृतक बोटाद के सारंगपुर रोड के निवासी थे।

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाला मृतदेह

इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, सहित पुलिस का काफिला, प्रांत अधिकारी, फायर ब्रिगेड व तैराकों की टीम घटना स्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मृतदेहों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

परिजनों में शोक व्याप्त

इस घटना के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल है। पांच युवकों की मौत से उनके परिजनों में शोक व्याप्त हो गया है।

बताया जाता है कि जब दो युवक डूब रहे थे उनके चिल्लाने के चलते तीन अन्य युवक उन्हें बचाने के लिए तालाब में उतरे। लेकिन इन तीनों को तैरना नहीं आता था। इस कारण ये तीनों भी तालाब में डूब गए और उनकी मौत हो गई।

ये हैं पांच मृतक

मृतकों में अहमद उर्फ भावेश वढवाणिया (16), अशरफ उर्फ रूमित वढ़वाणिया (13), जुनैद अल्ताफ काजी (17), असद आरिफ खंभाती (16) व फैजान (16) शामिल हैं।