
व्यावसायिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रवेश समिति कार्यालय।
गुजरात व्यावसायिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रवेश समिति (एसीपीडीसी) ने शुक्रवार को 10वीं कक्षा के बाद होने वाले डिप्लोमा इंजीनियरिंग (डीई) पाठ्यक्रम में पहले चरण के प्रवेश आवंटित कर दिए। पहले चरण में 32528 विद्यार्थियों को प्रवेश आवंटित किया गया है। इसके बावजूद भी डीई में 32540 सीटें खाली रह गई हैं। यानि पहले चरण में कुल सीटों में से 50 फीसदी सीटों पर ही प्रवेश आवंटित किए गए हैं। 50 फीसदी सीटें खाली रही हैं।
एसीपीडीसी के तहत डीई के लिए इस वर्ष 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों से 15 अप्रेल से 24 जून तक आवेदन मांगे गए थे। 42655 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया, जिसमें से 41794 विद्यार्थियों को मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया। मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को उनकी चॉइस और उनके मेरिट के आधार पर शुक्रवार को पहले चरण में 32528 विद्यार्थियों को प्रवेश आवंटित किया है। इसके चलते 32540 सीटें खाली रही हैं। इसमें सरकारी व अनुदानित कॉलेजों की 2841 सीटें और निजी कॉलेजों की 29699 सीटें शामिल हैं। रिक्त रहीं इन सीटों के लिए दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया की जाएगी। सरकारी व अनुदानित कॉलेजों में 22213 सीटें हैं।
डीई में वर्ष 2024-25 में एसीपीडीसी की ओर से 63058 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया की जा रही है। इसमें 31 सरकारी पॉलिटेक्निक की 20698 सीटें, पांच अनुदानित डिप्लोमा इंजीनियरिंग कॉलेज की 1515 सीटें और 115 निजी कॉलेजों की 40845 सीटें शामिल हैं।
एसीपीडीसी के तहत पहले चरण में जिन विद्यार्थियों को जिस कॉलेज व ब्रांच (कोर्स) में प्रवेश आवंटित किया गया है। उसे वे स्वीकारना चाहते हैं तो उसके लिए उन्हें अपने स्टूडेंट लॉग इन आईडी में जाकर 22 जुलाई तक संबंधित कॉलेज की फीस भरकर प्रवेश को कन्फर्म करना होगा। ऐसा नहीं करने पर प्रवेश रद्द माना जाएगा।
गुजरात सरकार के स्टडी इन गुजरात (एसआईजी) प्रोग्राम के तहत गुजरात में अन्य राज्यों के 382 विद्यार्थियों ने डीई में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। इसमें से पहले चरण में 86 विद्यार्थियों को उनकी चॉइस और मेरिट के आधार पर प्रवेश आवंटित किया गया है।
डीई कोर्स में इस वर्ष कंप्यूटर (3 हजार सीटें), इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी (1838 सीटें) ,केमिकल (1050 सीटें) ब्रांच की डिमांड देखी गई। ये टॉप तीन ऐसी ब्रांच हैं, जिनकी शत प्रतिशत सीटों पर प्रवेश आवंटित किए गए हैं। इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग की 94 फीसदी यानि 3779 में से 3575 सीटों पर प्रवेश दिया गया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की 3949 सीटों में से 92 फीसदी सीटों पर यानि 3633 सीटों पर प्रवेश दिया गया। इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसी) की 676 में से 573 सीटें, ऑटो मोबाइल ब्रांच की 636 में से 512 सीटें, सिविल इंजीनियरिंग की 3593 में से 2786 सीटें, इन्फोर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी की 826 में से 623 सीटों पर पहले चरण में प्रवेश आवंटित किया है। इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल (आईसी) की337 में से 250 सीटों पर प्रवेश दिया गया।
Published on:
19 Jul 2024 10:07 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
