अहमदाबाद

गुम महिलाओं के आंकड़ों को छुपाने का कांग्रेस का आरोप

लोकसभा और विधानसभा में अलग अलग दिए जाते हैं आंकड़े

less than 1 minute read
गुम महिलाओं के आंकड़ों को छुपाने का कांग्रेस का आरोप

अहमदाबाद. पिछले वर्षों में गुम हुई महिलाओं और युवतियों के आंकड़ों को छुपाने का कांग्रेस ने आरोप लगाया है। साथ ही बलात्कार के आंकड़ों को लेकर भी झूठ बताया गया है। पिछले तीन वर्ष में देश में 13.13 लाख महिलाएं लापता हुई हैं और गुजरात में भी स्थिति चिंताजन बताई। महिलाओं के लापता होने तथा बलात्कार के संबंध में विधानसभा और लोकसभा में अलग-अलग आंकड़े बताए हैं।

गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जेनीबेन ठुमर, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता हीरेन बैंकर और पार्थिवराज कठवाडि़या ने महिला सशक्तिकरण सप्ताह के उपलक्ष्य में महिलाओं की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की। बुधवार को संवादताओं के समक्ष उन्होंने विधानसभा और लोकसभा के आंकड़े अलग-अलग होने का दावा किया। आने वाले दिनों में गुजरात महिला कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उनके अनुसार गुजरात में वर्ष 2016 से 2020 तक 41621 लापता महिलाओं के संबंध में मीडिया में खबर प्रकाशित के बाद गुजरात पुलिस ने कहा था कि इनमें से 94.90 फीसदी महिलाएं वापस आ गईं। कुल 2124 महिलाओं के लापता होने की बात कही थी। जबकि लोकसभा में कहा गया था इस समय अंतराल में 4984 महिलाएं लापता रहीं थीं। गुजरात विधानसभा के मार्च 2022 के आंकड़ों के मुताबिक दो साल में गुजरात में 3796 रेप हुए। जबकि लोकसभा में यह आंकड़ा कम बताया गया है।गुजरात में 18 साल से कम आयु की लापता बेटियां

वर्ष--- आंकड़े

2021 1474

2020 13452019 1403

2018 16802018 1528

कुल 7430

Published on:
02 Aug 2023 10:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर