3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: वर्षो से बंद पड़े अंजुमन अस्पताल में बनेगा 200 बिस्तर का कोविड हॉस्पिटल

Gujarat, Anjuman Hospital, Covid hospital, Dahod

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat: वर्षो से बंद पड़े अंजुमन अस्पताल में बनेगा 200 बिस्तर का कोविड हॉस्पिटल

Gujarat: वर्षो से बंद पड़े अंजुमन अस्पताल में बनेगा 200 बिस्तर का कोविड हॉस्पिटल,Gujarat: वर्षो से बंद पड़े अंजुमन अस्पताल में बनेगा 200 बिस्तर का कोविड हॉस्पिटल,Gujarat: वर्षो से बंद पड़े अंजुमन अस्पताल में बनेगा 200 बिस्तर का कोविड हॉस्पिटल

दाहोद. जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या में हर रोज वृद्धि हो रही है। अस्पतालों में बिस्तर की कमी देखने को मिल रही है। इन समस्याओं को कम करने के लिए जिले के सामाजिक संस्थान आगे आ रहे है। ऐसा ही एक सराहनीय पहल अंजुमन ट्रस्ट की ओर से किया गया है। वर्ष 2004 से बंद पड़े शहर के अंजुमन अस्पताल को कोविड अस्पताल के रूप में शुरू करने के लिए जिला कलक्टर से अनुमति मांगी गई। जिला अधिकारी ने अस्पताल का दौरा करने के बाद 200 बिस्तर की कोविड अस्पताल बनाने को लेकर मंजूरी दे दी है। इसके बाद अंजुमन ट्रस्ट की ओर से बंद पड़े अस्पताल की सफाई का काम जोरो पर चल रहा है। वहीं इस अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त बिस्तर की व्यवस्था किया जाएगा। यह उम्मीद लगाई जा रही है कि 10 दिनों में कोविड हॉस्पिटल बनकर तैयार हो जाएगा।

दाहोद जिले में अब तक कुल 5640 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को 250 नए मरीज दर्ज किए गए। अब तक 13 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Story Loader