22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली से 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो और आरोपी गिरफ्तार

Gujarat, ATS, 600 crore worth heroin case, 2 more arrested, 3.25 crore worth heroin seized 600 करोड़ की हेरोइन बरामदगी मामला, एटीएस ने दिल्ली हेरोइन पहुंचाने वाले और समंदर से ड्रग्स लाने वाले को पकड़ा

2 min read
Google source verification
दिल्ली से 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो और आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली से 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो और आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद. मोरबी जिले के झिंझूडा गांव से 15 नवंबर को जब्त हुई 600 करोड़ रुपए की 120 किलोग्राम हेरोइन के मामले में गुजरात एटीएस ने दो और आरोपियों को पकड़ा है। इसके अलावा दिल्ली से 3.25 करोड़ रुपए कीमत की 650 ग्राम हेरोइन भी जब्त की है।
एटीएस के अनुसार इस मामले में अब तक पकड़े गए 13 आरोपियों की पूछताछ में सामने आए तथ्य के आधार पर महाराष्ट्र के पूणे स्थित बालेवाडी पारितोष सोसायटी निवासी सर्जेराव गरड़ (56) और जामनगर पीर की धार सचाणा निवासी जाबियर उर्फ जाविद सोढा (32) की लिप्तता सामने आई। इसके आधार पर टीमों ने इन दोनों ही आरोपियों को धर दबोचा है।
इनकी पूछताछ व जांच में सामने आया कि सर्जेराव गरड़ जामनगर व उसके आसपास के इलाके से इस पूरे मामले के मुख्य आरोपियों में से एक ईशा राव व उसके साथियों से हेरोइन की डिलिवरी लेता और फिर उसे लेकर बस या ट्रेन के जरिए दिल्ली जाता था। वहां आरोपी पकड़े गए नाइजीरिया मूल के आरोपी माइकल युगोयुकवू को हेरोइन सौंपता था। आरोपी माइकल की पूछताछ में सामने आया कि वह ईशा से संपर्क करके दिल्ली में हेरोइन की डिलिवरी लेता था और उसका पैसा आंगडिय़ा के जरिए ईशा व उसके साथियों को भेजता था।
पकड़े गए एक अन्य आरोपी जाबियर उर्फ जाविद ईशा राव के कहने से अन्य आरोपियों के साथ मिलकर समंदर में जाकर वहां से हेरोइन की डिलिवरी लेता था। और फिर उसे अपने कब्जे में सचाणा स्थित अपने गांव में रखता था। जब ईशा राव सूचना देता तब वह इस हेरोइन को ईशा के बताए व्यक्ति या उसके लोगों तक पहुंचाता था।
एटीएस ने माइकल युगोयुकवू के दिल्ली निलोठी स्थित क्षेत्र घर पर दबिश देकर शनिवार को दिल्ली से 650 ग्राम हेरोइन जब्त की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3.25 करोड़ रुपए है।
एटीएस की ओर से अब तक इसम मामले में कुल 730 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त की जा चुकी है। महाराष्ट्र, राजस्थान व पंजाब सहित के राज्यों में नशे के इन कारोबारियों के जाल का भी पता चला है।

पकड़े गए दोनों ही आरोपी 12 दिन के रिमांड पर
एटीएस की ओर से पकड़े गए दोनों आरोपियों सर्जेराव गरड और जाबियर उर्फ जाविद सोढ़ा को अदालत ने 12 दिन के पुलिस रिमांड पर एटीएस को सौंपा है।