1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात भाजपा, ‘आप’ के बीच सोशल मीडिया पर घमासान , जानिए किसने दी डिबेट की चुनौती

Gujarat bjp, AAP, Manish sisodia, jitu vaghani, education system delhi and gujarat, debate challenge दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर तंज, सिसोदिया ने दी डिबेट की चुनौती  

2 min read
Google source verification
गुजरात भाजपा, ‘आप’ के बीच सोशल मीडिया पर घमासान , जानिए किसने दी डिबेट की चुनौती

गुजरात भाजपा, ‘आप’ के बीच सोशल मीडिया पर घमासान , जानिए किसने दी डिबेट की चुनौती

अहमदाबाद. गुजरात प्रदेश भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच गुरुवार को ट्वीटर पर जमकर घमासान हुआ।
दरअसल गुजरात भाजपा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल की ओर से दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर तंज कसते हुए बुधवार को एक के बाद एक तीन मीम वाले टवीट किए गए थे। जिसका जबाव गुरुवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट के जरिए दिया। जिसके बाद यह घमासान तेज हो गया। सिसोदिया ने गुजरात के शिक्षामंत्री जीतू वाघाणी को डिबेट करने की चुनौती दे दी।

गुजरात प्रदेश भाजपा की ओर से किए गए टवीट् में कहा कि ‘स्कूल की जगह शिक्षक रोड पर....दिल्ली की एजूकेशन सिस्टम इतनी ही अच्छी है तो गेस्ट टीचर्स, वोकेशनल ट्रेनर्स और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार के विरुद्ध क्यों धरने पर बैठ रहे हैं?’।
इस ट्वीट पर जवाब देते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने लिखा कि ‘कल से गुजरात भाजपा दिल्ली स्कूलों के खिलाफ ट्वीट कर रही है। गुजरात में ‘आप’ के बढ़ते प्रभाव और पंजाब चुनाव नतीजों से आपको बौखलाहट हो रही है। भाजपा शिक्षा की बात ना ही करे तो अच्छा है। मैं गुजरात के शिक्षामंत्री जीतू वाघाणी को डिबेट के लिए चैलेंज करता हूं। स्थान व समय आपका।’

सिसोदिया के इस जवाबी ट्वीट करने के बाद से ही गुजरात की आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर गुजरात की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई ट्वीट करने शुरू कर दिए। जिसमें गुजरात में विद्या सहायकों की भर्ती के लिए पदों की संख्या में इजाफा करने के लिए जारी टेट उत्तीर्ण उम्मीदवारों का प्रदर्शन, गुजरात में एक-दो शिक्षकों के भरोसे चल रहे स्कूल, गुजरात में शिक्षकों, प्रधानाचार्यों की कमी जैसी खबरें शामिल हैं। भाजपा समर्थकों ने भी जवाबी ट्वीट कर गुजरात के मॉडल स्कूलों के मुद्दों को रखा है।
आप के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने ट्वीट कर कहा कि ‘गुजरात में खस्ताहाल शिक्षा व्यवस्था के मामले में सार्वजनिक रूप से शिक्षामंत्री जीतू वाघाणी के साथ डिबेट करने की चुनौती दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने दी है। अब भाजपा के नेता जवाब दें कि जीतू वाघाणी शिक्षा के ऊपर डिबेट को तैयार हैं या नहीं? ’
वहीं आप के गुजरात इलेक्शन प्रभारी गुलाब सिंह ने भी गुजरात के शिक्षामंत्री जीतू वाघाणी के जवाब के इंतजार की बात कही।

28 साल सत्ता में रह सके उससे हो सकती है तुलना: वाघाणी
दिल्ली के शिक्षामंत्री की चुनौती वाले ट्वीट पर गुजरात के शिक्षामंत्री जीतू वाघाणी ने कहा कि किसी की भी गुजरात के साथ तुलना नहीं करना चाहता हूं। मीडिया में रहने के लिए कुछ लोग ऐसी बातें करते हैं। वाघाणी ने कहा कि गुजरात में 33 हजार प्राथमिक स्कूल और हाईस्कूल के साथ मिलाकर कुल 40 हजार स्कूल हैं। गुजरात में 10 हजार स्मार्ट स्कूल हैं, जबकि दिल्ली में 1054 ही स्कूल हैं, उसमें से 54 जितने स्कूल ही स्मार्ट हैं। आप ने 2030 तक 154 स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने की बात कही है। गुजरात सरकार तो आगामी 6-8 सालों में 40 हजार में से 20 हजार स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने की योजना पर काम कर रही है। गुजरात के पास 70 लाख विद्यार्थी हैं। जबकि दिल्ली के पास 15 लाख ही विद्यार्थी हैं। जिससे तुलना हो ही नहीं सकती है। वाघाणी ने कहा कि गुजरात की जनता ने लगातार 28 साल तक भाजपा को सत्ता सौंपी है। जो 28 साल तक शासन में रह सकें उससे तुलना हो सकती है।

Story Loader