
Gujarat: भाजपा ने दिनेश प्रजापति व राम मोकरिया को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी
अहमदाबाद. भारतीय जनता पार्टी ने गुुजरात से दिनेश प्रजापति और रामभाई मोकरिया को अपना राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। प्रजापति उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले की डीसा के रहने वाले हैं जो गुजरात भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रमुख हैं। वे गुजरात राज्य सडक़ परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) के पूर्व निदेशक भी हैं। उधर सौराष्ट्र के पोरबंदर मूल के मोकरिया निजी कूरियर एजेंसी के मालिक हैं जो राजकोट से अपना व्यवसाय चलाते हंैं।
गुजरात में कांग्रेस के अहमद पटेल और भाजपा के अभय भारद्वाज के निधन के कारण राज्यसभा की दो सीटें रिक्त हुई हैं। इन सीटों के लिए पहली मार्च को चुनाव होने हैं।
कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार
उधर यह भी बताया जाता है कि कांग्रेस राज्यसभा चुनाव में अपने कोई उम्मीदवार खड़े नहीं करेगी। क्योंकि दोनों सीटों के अलग-अलग चुनाव होने के कारण कांग्रेस के पास अपने प्रत्याशी के लिए जीत का आंकड़ा नहीं है। इस कारण भाजपा के इन दोनों प्रत्याशियों-मोकरिया और प्रजापति-के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है।
बताया जाता है कि मोकरिया भारद्वाज की रिक्त सीट पर चुनाव लड़ेंगे। इस कारण उन्हें करीब छह वर्ष की सदस्यता मिल सकेगी। वहीं प्रजापति को अहमद पटेल की रिक्त सीट पर तीन वर्ष की सदस्यता मिल सकेगी।
बताया जाता है कि मोकरिया भारद्वाज की रिक्त सीट पर चुनाव लड़ेंगे। इस कारण उन्हें करीब छह वर्ष की सदस्यता मिल सकेगी। वहीं प्रजापति को अहमद पटेल की रिक्त सीट पर तीन वर्ष की सदस्यता मिल सकेगी।
Published on:
16 Feb 2021 05:17 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
