4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat Budget 2022-23: 12 हजार की सैलरी वालों को प्रोफेशनल टैक्स से राहत, बुजुर्गों को पेंशन में 250 का इजाफा

Gujarat Budget 2022-23, 12 thousand salary, no professional tax

2 min read
Google source verification
Gujarat Budget 2022-23: 12 हजार की सैलरी वालों को प्रोफेशनल टैक्स से राहत, बुजुर्गों को पेंशन में 250 का इजाफा

Gujarat Budget 2022-23: 12 हजार की सैलरी वालों को प्रोफेशनल टैक्स से राहत, बुजुर्गों को पेंशन में 250 का इजाफा

गांधीनगर. वित्त मंत्री कनू देसाई (Kanu Desai) ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट (Budget) पेश किया।

पहली बार बजट पेश करते हुए देसाई ने कोई भी नया कर नहीं लगाया है। यह बजट पिछली बार के बजट से 16,936 करोड़ ज्यादा है। 668.09 करोड़ के अधिशेष वाले इस बजट में लोगों को कई राहतें भी दी गई हैं। वहीं करों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। राज्य में भूपेन्द्र पटेल सरकार का यह पहला बजट पेश किया गया।

बजट में 12 हजार तक के सैलरी वालों को प्रोफेशनल टैक्स से पूरी तरह राहत की घोषणा की गई है। इसका लाभ 15 लाख लोगों को मिलेगा। अभी तक 6000 से 8999 रुपए प्रति माह और 9000 से 11999 रुपए प्रति माह तक कमाने वाले पेशेवरों से क्रमश: 80 रुपए और 150 रुपए प्रति माह प्रोफेशनल टैक्स वसूला जाता है।

बुजुर्गों को पेंशन में 250 का इजाफा

राज्य के बजट में बुजुर्ग पेंशन में इजाफे की घोषणा की गई है। निराधार वृद्ध पेंशन योजना में 60 से 80 वर्ष के लाभार्थियों की पेंशन में 250 रुपए बढ़ोतरी की गई है। मौजूदा समय में 750 रुपए पेंशन मिलती है, जो बढक़र एक हजार रुपए हो जाएगी। वहीं 80 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों के पेंशन में भी 250 रुपए की वृद्धि की गई है। फिलहाल इन्हें 1000 रुपए दिए जाते हैं जिसे बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया है।

शिक्षा विभाग को सर्वाधिक आवंटन

बजट में शिक्षा, महिला ब बाल विकास तथा स्वास्थ्य पर ज्यादा फोकस किया गया है। राज्य के बजट में शिक्षा विभाग के लिए सर्वधिक 34,884 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ऊर्जा व पेट्रोकेमिकल्स विभाग के लिए 15568 करोड़, शहरी विकास विभाग के लिए 14297 करोड़, स्वास्थ्य विभाग के लिए 12,240 करोड़ तथा मार्ग व मकान विभाग के लिए 12204 करोड़ का प्रावधान किया गया है।