8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: किसानों को बिजली को लेकर गुजरात सरकार ने कहा, देश में बिजली की भारी कमी, इसलिए संकट

Gujarat, farmers, electricity, 8 hours, Minister Jitu Vaghani

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat: किसानों को आठ घंटे बिजली की मांग को लेकर गुजरात सरकार ने कहा, देश के सभी राज्यों में बिजली की भारी कमी, इसलिए संकट

Gujarat: किसानों को आठ घंटे बिजली की मांग को लेकर गुजरात सरकार ने कहा, देश के सभी राज्यों में बिजली की भारी कमी, इसलिए संकट

गांधीनगर. राज्य के किसानों को आठ घंटे बिजली देने की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों ने गुजरात विधानसभा परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों के प्रदर्शन के जवाब में राज्य के प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघाणी ने कहा कि किसानों के नाम पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूरे भारत में सभी राज्यों में दो तीन दिनों से बिजली की भारी कमी हुई है। इस कारण गुजरात को भी इस संकट का सामना करना पड़ा है। वाघाणी के मुताबिक जब ऊर्जा मंत्री कनू देसाई ने
किसानों को बिजली देने की बात कही थी तब बिजली प्राप्त करने की परिस्थिति अपने हाथ में थी लेकिन अनाज व जल की तरह बिजली का संग्रह नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा कि पावर एक्सचेंज से मांग व आपूर्ति के आधार पर जरूरत के हिसाब से बिजली खरीदी की जा सकती है। इसलिए गुजरात के किसानों के हित के लिए भाजपा सरकार किसी भी कीमत पर बिजली एक्सचेंज से भी बिजली खरीदने को तैयार है। राज्य सरकार किसानों को पर्याप्त प्रमाण में बिजली आपूर्ति के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। वाघाणी के मुताबिक कई मुद्दे अपने हाथ में नहीं होने के कारण ऐसी परिस्थति पैदा हुई है। हालांकि इन प्रश्नों का समाधान जल्द लाया जाएगा।

इससे पहले विधानसभा परिसर में धोराजी के कांग्रेस विधायक ललित वसोया और सोमनाथ के विधायक विमल चुडासमा ने शर्ट खोलकर विरोध जताते हुए किसानों को 8 घंटे बिजली देने की मांग की। विधायक वसोया ने कहा कि गुजरात के सर्वाधिक किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसलिए उन्होंने सरकार से मांग की थी, लेकिन राज्य सरकार किसानों के मुद्दे पर उचित ढंग से कार्रवाई नहीं कर रही।