25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात सरकार ने डेढ़ करोड़ वैक्सीन डोज दिया ऑर्डर

एक मई से 18 से 45 वर्ष की आयु वालों को लगेगी वैक्सीन

less than 1 minute read
Google source verification
गुजरात सरकार ने डेढ़ करोड़ वैक्सीन डोज दिया ऑर्डर

गुजरात सरकार ने डेढ़ करोड़ वैक्सीन डोज दिया ऑर्डर

गांधीनगर. गुजरात में एक मई से 18 से 45 आयु वालों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने 1.50 करोड वैक्सीन डोज का ऑर्डर राज्य सरकार ने दिया है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की अध्यक्षता में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय किया गया। राज्य सरकार ने कोरोना वैक्सीन डोज के लिए पूणे की सिरम इंस्टीट्यूट से कोविशिल्ड वैक्सीन के एक करोड़ डोज और हैदराबाद की भारत बायोटेक से 50 लाख डोज का ऑर्डर दिया है। इसके जरिए वैक्सीन लेना सुनिश्चित किया गया है।

मुख्यमंत्री रुपाणी ने कोर कमेटी की बैठक में स्पष्टतौर पर कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आगामी एक मई से देशभर में 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों को कोरोना टीका लगाया जाएगा, जिसमें गुजरात डेढ़ करोड़ वैक्सीन का डोज देने को प्रतिबद्ध है।
उल्लेखनीय है कि गुजरात में छह हजार सरकारी और निजी टीकाकरण केन्द्रों के जरिए स्वास्थयकर्मी, फ्रंटलाइन वकर्स और 45 से ज्यादा आयु वर्ग के नागरिकोंको टीकाकरण लगाने में गुजरात अव्वल रहा है।

28 से कोविन पोर्टल पर होगा पंजीकरण
मुख्यमंत्री ने अब जिला एवं तहसीलस्तर टीकाकरण का यह अभियान ले जाने का निश्चय किया है, जिसमें राज्य में 18 से 45 वर्ष की आयु वाले प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगवाने की व्यवस्था की है। ये लोग टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर 28 अप्रेल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके आधार पर उन्हें टीकाकरण की जानकारी दी जाएगी।
कोर कमेटी की बैठक में गृह राज्य मंत्री प्रदीपसिंह जाड़ेजा, मुख्य सचिव अनिल मुकीम, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार दास, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. जयंती रवि, मुख्य मंत्री के सचिव अश्विनी कुमार , सचिव संजीव कुमार, हारीत शुक्ला, धनंजय द्विवेदी और स्वास्थ्य आयुक्त जयप्रकाश शिवहरे उपस्थित थे।