25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: राजकोट के Mandhata Singh Jadeja के तीन दिवसीय राजतिलक समारोह की पूर्णाहुति

Gujarat, Mandhata Singh Jadeja, Rajkot, CM Vijay Rupani

2 min read
Google source verification
Gujarat: राजकोट के Mandhata Singh Jadeja के तीन दिवसीय राजतिलक समारोह की पूर्णाहुति

Gujarat: राजकोट के Mandhata Singh Jadeja के तीन दिवसीय राजतिलक समारोह की पूर्णाहुति

राजकोट. राजकोट के राजवी परिवार के सदस्य मांधातासिंह जी का तीन दिवसीय राजतिलक समारोह आज राजकोट में सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी नेमांधातासिंहजी को राज्य सरकार की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मांधाता सिंह का राज्याभिषेक राजकोट के राजवी परिवार के भव्य इतिहास का सिरमौर है।
रूपाणी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लौहपुरुष सरदार पटेल का स्मरण करते हुए राजकोट की राजवी परम्परा की यशगाथा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जनता की चुनौतियों को स्वीकार कर उनका हल करने की राजवी परम्परा रही है।
देश के गौरवशाली अतीत को स्मरण करते हुए रूपाणी ने कहा कि राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक व्यवस्था में श्रद्धा ही राज्यव्यवस्था का केन्द्र बिन्दु है। भूतकाल और वर्तमानकाल का उचित समन्वय कर जनता को सर्वोपरि स्थान पर बैठाना ही राज्य व्यवस्था है।
राजकोट के स्थापक विभाजी ठाकोर के 17वें वंशज और 410 वर्ष की विरासत के वाहक के रूप में मांधाता सिंह का राज्याभिषेक हुआ और उन्होंने सनातन धर्म का पालन करने की शपथ ली। पौराणिक राजतंत्र की विरासत और वर्तमान लोकतंत्र के समन्वय समाज राज्य की वर्तमान शासन व्यवस्था का योग्य उत्तरदायित्व सम्भालने की मांधाता सिंह ने कटिबद्धता जतायी। उन्होंने 200 वर्ष पुराने दरबारगढ़ का म्युजियम बनाकर राजकोट के नागरिकों को प्रदान करने की घोषणा की।
रूपाणी ने राज्याभिषेक ग्रहण करने वाले मांधाता सिंह जाडेजा का राजतिलक कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। द्वारका शक्तिपीठ के आचार्य दंडीस्वामी सहित देश के धार्मिक प्रतिनिधि, विभिन्न प्रांतों के राजवी और उनके प्रतिनिधि, खोडलधाम ट्रस्ट के प्रमुख नरेश पटेल ने मांधाता सिंह का राजतिलक कर उनका अभिनन्दन किया।
मांधाता सिंह ने राजशास्त्री कौशिक त्रिवेदी को मानपत्र प्रदान किया। विशाल शामियाने में सम्पन्न राजतिलक के अवसर पर विभिन्न काव्यों का पठन किया गया। उन्होंने उपस्थित संतों-महंतों का आशीर्वाद लिया। दंडस्पर्श विधान, वंश परम्परागत तलवार का शास्त्रोक्त विधिनुसार पूजन, पोषाक दंडविधि आदि विधियां की गईं। राष्ट्रगान की सुरावलियों के बीच राजकोट राज्य और भारत देश के ध्वज को सभी ने सलामी दी।
इस अवसर पर महापौर बीनाबेन आचार्य ने मांधाता सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्रीगण भूपेन्द्र सिंह चुडास्मा, धर्मेन्द्रसिंह जाडेजा, जयद्रथसिंह परमार, गुजरात मनपा फाइनेंस बोर्ड के अध्यक्ष धनसुखभाई भंडेरी, राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष डॉ. वल्लभ कथीरिया, सांसद मोहन कुंडारिया, विधायकगण गोविन्द पटेल, लाखा सागठिया, अरविन्द रैयाणी, नेता नितिन भारद्वाज, मुख्यमंत्री की पत्नी अंजली रूपाणी, कलक्टर रैम्या मोहन, पुलिस आयुक्त मनोज अग्रवाल, मनपा आयुक्त उदित अग्रवाल, देश के राजवी परिवार के सदस्यगण, राजकोट राजघराने के सदस्यगण, कई विदेशी मेहमान और नागरिक भारी स्ंख्या में उपस्थित थे।
------------