
Gujarat: अहमदाबाद से जयपुर, कोटा, इंदौर के लिए उदयपुर के रास्ते नई ट्रेनें आज से
गुजरात-राजस्थान व मध्य प्रदेश के लोगों को होली का तोहफा देते हुए रेलवे की ओर से अहमदाबाद के असारवा स्टेशन से जयपुर, कोटा व इंदौर के लिए उदयपुर के रास्ते शनिवार से 3 नई ट्रेनें आरंभ की जा रही हैं।
असारवा-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दौड़ेगी रोजाना
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार ट्रेन संख्या 12982 असारवा-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस शनिवार 4 मार्च से प्रतिदिन अहमदाबाद के असारवा से शाम 6.45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन हिम्मतनगर से रात 8.20 बजे, डूंगरपुर से रात 9.50, उदयपुर से रात 11.55, मध्य रात्रि बाद भीलवाड़ा से 3 बजे, अजमेर से सुबह 5.15 बजे प्रस्थान कर जयपुर 7.45 बजे पहुंचेगी। 12981 जयपुर-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रतिदिन जयपुर से शाम 7.35 बजे प्रस्थान करेगी। अजमेर से रात 9.40.बजे, भीलवाड़ा से रात 11.35, मध्य रात्रि बाद उदयपुर से रात 3.25, डूंगरपुर से सुबह 5 बजे, हिम्मतनगर से सुबह 6.57 बजे प्रस्थान कर असारवा सुबह 8.50 बजे पहुंचेगी।
असारवा-कोटा एक्सप्रेस चलेगी सप्ताह में दो दिन
ट्रेन संख्या 19821असारवा-कोटा एक्सप्रेस शनिवार 4 मार्च से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को असारवा से सुबह 9 बजे प्रस्थान करेगी। हिम्मतनगर से सुबह 10.47 बजे, डूंगरपुर से दोपहर 12.20, उदयपुर से अपराह्न 3.40, चंदेरिया से शाम 5.55, बूंदी से रात 7.40 बजे प्रस्थान कर कोटा रात 8.40 बजे पहुंचेगी। 19822 कोटा-असारवा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को कोटा से शाम 6.45 बजे प्रस्थान करेगी। बूंदी से शाम 7.18, चंदेरिया से रात 9.15, मध्य रात्रि बाद उदयपुर से 12.20, डूंगरपुर से रात 2.10, हिम्मतनगर से सुबह 4.07 बजे प्रस्थान कर असारवा सुबह 6 बजे पहुंचेगी।
इंदौर-उदयपुर सिटी ट्रेन का असारवा तक विस्तार
ट्रेन संख्या 19330 असारवा-इंदौर एक्सप्रेस शनिवार 4 मार्च से प्रतिदिन असारवा से दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान करेगी। हिम्मतनगर से शाम 4 बजे, डूंगरपुर से शाम 5.25, उदयपुर से रात 8.35 रवाना होगी। चितौड़गढ़ से रात 10.50, मध्य रात्रि बाद रतलाम से 3.10, उज्जैन से सुबह 5 बजे प्रस्थान कर इंदौर सुबह 7 बजे पहुंचेगी। 19329 इंदौर-असारवा एक्सप्रेस प्रतिदिन इंदौर से शाम 5.40 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन उज्जैन से शाम 7.20, रतलाम से रात 9.45, मध्य रात्रि बाद चितौड़गढ़ से 1.50, उदयपुर से सुबह 5 बजे, डूंगरपुर से सुबह 7.15, हिम्मतनगर से सुबह 9 बजे प्रस्थान कर असारवा सुबह 10.55 बजे पहुंचेगी।
Published on:
03 Mar 2023 10:30 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
