4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘गालिब की पहचानÓ कार्यक्रम में गजलकारों ने दी प्रस्तुति

Gujarat news, sahitya, gazalkar, gandhinagar news; गुर्जर भारती गांधीनगर और गांधीनगर साहित्य सभा ने किया आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
'गालिब की पहचानÓ कार्यक्रम में गजलकारों ने दी प्रस्तुति

'गालिब की पहचानÓ कार्यक्रम में गजलकारों ने दी प्रस्तुति

गांधीनगर. गुर्जर भारती- गांधीनगर और गांधीनगर साहित्य सभा के संयुक्त तत्वावधान से 'गालिब की पहचानÓ कार्यक्रम गांधीनगर के सेक्टर-7 स्थित श्री सरदार पटेल विद्या मंदिर किया गया। प्रोफेसर सुलतान अहमद की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ, जिसमें गुजराती गजलकार हर्षद त्रिवेदी, किशोर जिकादरा और प्रताप सिंह डाभी समेत गजलकारोंं ने गज़़लों की प्रस्तुति दी।

कल्पेश पटेल ने ग़ालिब की गज़़ल का गान श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गांधीनगर साहित्य सभा के अध्यक्ष संजय थोरात ने स्वागत भाषण किया। गुर्जर भारती- गांधीनगर के मंत्री डॉ. ईश्वर सिंह चौहान ने प्रोफेसर सुल्तान अहमद का परिचय दिया।

प्रोफेसर सुल्तान अहमद ने गालिब की पहचान उनकी शायरी से कराई। मिर्जा गालिब को उन्नीसवीं शताब्दी का सबसे प्रसिद्ध उर्दू गजलकार बताते कहा कि गालिब की गजलों में दर्द है लेकिन दर्द हर्ष में बदल जाता है। इसलिए उनका दर्द दयनीय नहीं लगता है। डॉ नियाज पठान ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर गुर्जर भारती कार्यकारणी की सदस्य बिन्दु भट्ट , हरिकृष्ण पाठक, प्रविण गढ़वी, दलपत चौहान, अमरसिंह चौहान, होशियार सिंह चौहान, रमण वाघेला, घनश्याम मिश्रा, करतार सिंह सिकरवार, सिजधर पांडे, धीरू मकवाना समेत गणमान्य उपस्थित थे।

Story Loader