अहमदाबाद. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों में व्यस्त हो गई है। बुधवार को गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल के नेतृत्व में पार्टी की समन्वय समिति की पांच घंटे लंबी चली बैठक में विविध मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि महंगाई, बेरोजगारी और आत्महत्या जैसे मुद्दों पर वर्किंग ग्रुप बनाए जाएंगे।
गोहिल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर पदयात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। 33 जिलों में यात्रा की जाएगी।बैठक में पार्टी के खाली पदों को लेकर भी चर्चा की गई। इन सभी पदों को तत्काल प्रभाव से भरा जाएगा। गोहिल ने कहा कि काग्रेस के जो नेता पार्टी को छोड़कर गए हैं उनके लिए दरवाजे खुले हैं। अलग-अलग क्षेत्र के नेताओं को पार्टी में जोड़ने पर भी चर्चा की गई है।