5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: शालिनी अग्रवाल वडोदरा मनपा की नई आयुक्त, 8 आईएएस पदोन्नत

Gujarat, Shalini Agarwal, Vadodara Municipal corporation, IAS promoted

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat: शालिनी अग्रवाल वडोदरा मनपा की नई आयुक्त, 8 आईएएस पदोन्नत

Gujarat: शालिनी अग्रवाल वडोदरा मनपा की नई आयुक्त, 8 आईएएस पदोन्नत

गांधीनगर. गुजरात सरकार ने बुधवार देर रात राज्य के 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले के साथ ही वर्ष 2005 बैच के 8 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इनमें सूरत महानगपालिका के आयुक्त बंछा निधि पाणि और वडोदरा जिला कलक्टर शालिनी अग्रवाल शामिल हैं। पाणि को मनपा आयुक्त पद पर बरकरार रखा गया है वहीं अग्रवाल को वडोदरा मनपा की नई आयुक्त बनाया गया है।
राहत आयुक्त सह राजस्व विभाग के पदेन सचिव हर्षद कुमार रतिलाल पटेल को पदोन्नत करते हुए श्रम व रोजगार विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वे राहत आयुक्त का अतिरिक्त पदभार भी संभालेंगे। सर्व शिक्षा अभियान की स्टेट प्रोजेक्ट निदेशक सह प्राथमिक शिक्षा विभाग की पदेन सचिव पी. भारती व सूक्ष्म, लघ व मंझोले उद्योग आयुक्त रंजीत कुमार जे. को भी पदोन्नति दी गई है। गृह विभाग (कानून-व्यवस्था) के अतिरिक्त सचिव के के निराला को पदोन्नत करते हुए महिला व बाल विकास विभाग का आयुक्त बनाया गया है। मेहसाणा कलक्टर एच के पटेल को पदोन्नत करते हुए गुजरात राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लि के एमडी तथा जामनगर महानगरपालिका आयुक्त एस ए पटेल को पदोनन्त करते हुए मिड डे मील का आयुक्त बनाया गया है। पटेल स्कूल आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।