
Gujarat: भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप सिंह वाघेला का इस्तीफा
Ahmedabad. गुजरात में बीते साल 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में 182 में से 156 सीटें जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों आला नेताओं के बीच खींचतान चल रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच गुजरात भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप सिंह वाघेला ने अचानक इस्तीफा दे दिया। प्रदेश महामंत्री रजनी पटेल ने शनिवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी। पटेल के मुताबिक वाघेला ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कुछ समय कार्य करने में असमर्थता जताई थी और अपना इस्तीफा सौंपा था। पार्टी आलाकमान ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है।
वाघेला पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता: पटेलपार्टी के प्रदेश महामंत्री रजनी पटेल ने पार्टी मुख्यालय कमलम में संवाददाताओं से कहा कि वाघेला पर भ्रष्टाचार के मामले में जारी पोस्टर (पत्रिका) युद्ध और भ्रष्टाचार के लगे आरोपों के चलते इस्तीफा लिया गया होने की खबर तथ्यहीन है। साथ ही उनके कमलम् में उनके प्रवेश पर कोई पाबंदी नहीं है। पटेल के मुताबिक वाघेला पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं।
दक्षिण जोन के संगठन महामंत्री, कमलम के भी थे प्रभारी
गुजरात प्रदेश भाजपा में अध्यक्ष सी आर पाटिल के बाद दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले प्रदीप सिंह वाघेला दक्षिण जोन के संगठन महामंत्री थे। साथ ही पार्टी और सरकार के अहम केन्द्र माने जाने वाले कमलम मुख्यालय के भी प्रभारी थे। एबीवीपी और फिर युवा मोर्चा से पार्टी में आने के बाद वे कम समय में बड़े पद तक पहुंचे थे।
मैंने खुद दिया इस्तीफा, आरोप बेबुनियाद: वाघेलावाघेला ने कहा कि उन पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वे सब बेबुनियाद हैं। पार्टी के महामंत्री के पद से खुद मैंने इस्तीफा दिया है। फंसाए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अभी वे कुछ नहीं कह सकते।
अप्रेल में महामंत्री भार्गव भट्ट को हटाया था
चार महीने पहले अप्रेल 2023 में मध्य गुजरात के भाजपा प्रदेश महामंत्री भार्गव भट्ट को महामंत्री के पद से हटाया गया था। उसके बाद अब एक और महामंत्री वाघेला ने इस्तीफा दे दिया है।पाटिल की टीम में 3 महामंत्री बदले
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद सीआर पाटिल ने पांच महासचिव नियुक्त किए थे। उसमें से तीन बदल गए हैं। अब सिर्फ रजनी पटेल और विनोद चावड़ा बरकरार हैं। जबकि भीखू दलसाणिया को बिहार भेज दिया गया। उनकी जगह रत्नाकर संगठन महामंत्री बनाए गए हैं। इस साल अप्रेल में ही प्रदेश के महामंत्री भार्गव भट्ट ने इस्तीफा दिया था और अब वाघेला ने भी इस्तीफा दे दिया है।
भाजपा में गुटबाजी चरम पर: कांग्रेस
गुजरात प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता हेमांग रावल ने कहा कि यह प्रदेश भाजपा में चल रही गुटबाजी व अंतर कलह को दर्शाता है। इस्तीफा के कारणों का भी खुलासा होना चाहिए।.............
Published on:
05 Aug 2023 10:11 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
