4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात विद्यापीठ में यूनिवर्सल हीलिंग प्रोग्राम सेंटर आज से

मामूली फीस में मिलेगा हृदय रोग में राहत का कारगर उपचार,आगामी दिनों में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की भी तैयारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Nagendra Singh

•

Updated: 20 Apr 2018, 11:44 PM IST

Gujarat

अहमदाबाद. भारत में हृदयरोग के मामलों में ऑपरेशनों की संख्या बढ़ रही है जबकि अमरीका में ऑपरेशन की जगह दवाओं से उपचार किया जा रहा है। वहां यूनिवर्सल हीलिंग प्रोग्राम का चलन बढ़ रहा है। इसी यूनिवर्सल हीलिंग प्रोग्राम का एक सेंटर शनिवार से गुजरात विद्यापीठ में शुरू होने जा रहा है।
जाने माने हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ.रमेश कापडिया के मार्गदर्शन में शुरू होने जा रहे इस सेंटर में आगामी दिनों में हीलिंग प्रोग्राम से जुड़े सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की तैयारी भी विद्यापीठ के कुलनायक डॉ.अनामिक शाह ने जताई। शाह ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग विभाग, हीलिंग सेंटर, मोरारजी देसाई स्वास्थ्य केन्द्र व रांधेजा प्राकृतिक उपचार केन्द्र संयुक्त रूप से काम करेंगे।
शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में डॉ.रमेश कापडिया ने बताया कि दिन लोगों की एंजियोप्लास्टी या एंजियाग्राफी हो चुकी है ऐसे लोगों के लिए भी यह हीलिंग प्रोग्राम काफी कारगर है। इस सेंटर में मामूली पंजीकरण शुल्क देकर सेवा ली जा सकेगी।
कुलनायक डॉ.राजेन्द्र खीमाणी ने बताया कि विद्यापीठ में शुरू होने जा रहा हीलिंग सेंटर सभी के लिए खुला रहेगा। इसकी विशेष फीस नहीं होगी। यहां डॉ.रमेश कापडिया के मार्गदर्शन में जो विद्यार्थी तैयार होंगे वह भविष्य में अपने खुद का भी सेंटर शुरू कर सकेगे। शनिवार शाम को राज्यपाल ओ.पी.कोहली की ओर से इस सेंटर का शुभारंभ किया जाएगा।