scriptGujarat के खिलाडिय़ों ने ताइक्वान्डो और वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बजाया डंका | Gujarat women team won national youth volleyball championship 2022 | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat के खिलाडिय़ों ने ताइक्वान्डो और वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बजाया डंका

Gujarat women team won national youth volleyball championship 2022
-वॉलीबॉल चैंपियनशिप की अपने नाम, ताइक्वान्डो चैंपियनशिप में जीते 10 स्वर्ण पद
 

अहमदाबादMay 16, 2022 / 11:00 pm

nagendra singh rathore

Gujarat के खिलाडिय़ों ने ताइक्वान्डो और वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बजाया डंका

Gujarat के खिलाडिय़ों ने ताइक्वान्डो और वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बजाया डंका

Ahmedabad व्यापार के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखने वाले Gujarat के युवा अब खेलों में भी दम खम दिखा रहे हैं। वॉलीबॉल और ताइक्वान्डो चैंपियनशिप में गुजरात के युवा खिलाडिय़ों ने डंका बजा दिया। मध्यप्रदेश के उज्जैन में आयोजित हो रही 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वान्डो चैंपियनशिप 2022 में गुजरात के खिलाडिय़ों ने 10 स्वर्ण पदक सहित कुल 16 पदक जीते हैं। इनमें दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। इससे पहले खबर महाराष्ट्र से सामने आई थी। जहां आयोजित हुई 24वीं युवा नेशनल चैंपियनशिप 2022 वॉलीबॉल में गुजरात की महिला टीम ने भी गोल्ड मेडल जीता है। यह जानकारी स्पोट्र्स अथोरिटी ऑफ गुजरात की ओर से सोशल मीडिया के जरिए दी गई। गुजरात की महिला वॉलीबॉल टीम ने केरल की टीम को फाइनल मैच में पछाड़ते हुए 2022 की चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। गुजरात के खेलमंत्री हर्ष संघवी ने वॉलीबॉल टीम को जीत पर बधाई दी। कहा किया कि यह कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।

https://twitter.com/sanghaviharsh/status/1525912709086253062?ref_src=twsrc%5Etfw
वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 24वीं राष्ट्रीय युवा वॉलीबॉल चैंपियनशिप 10 से 15 मई के दौरान महाराष्ट्र के सांगली में आयोजित हुई। इसमें गुजरात की महिला वॉलीबॉल टीम ने केरल की टीम को 3-0 से शिकस्त दी। इस स्पर्धा में Gujarat, झारखंड, केरल, उत्तरप्रदेश सहित की टीमों ने शिरकत की थी। इस स्पर्धा को जीत कर गुजरात की महिला वॉलीबॉल टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन किया है। इस टीम की महिला खिलाडिय़ों में संध्या राठौड़, मनीषा झाला, ईशा जैन, अनीशा चौधरी, नेहा प्रजापति, प्रियंका झाला, दिशा वाला, देवूबाला चावडा, ऊषा वाला, महेक पांडे, निराली वाला शामिल हैं। इस टीम में सबसे ज्यादा खिलाड़ी गिर सोमनाथ जिले की कोडिनार तहसील के सरखडी गांव की हैं।
https://twitter.com/sagofficialpage/status/1526169169774800898?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Ahmedabad / Gujarat के खिलाडिय़ों ने ताइक्वान्डो और वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बजाया डंका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो