5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujrat government: पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा डायनासोर संग्रहालय

मुख्यमंत्री ने महीसागर टूरिस्ट सर्किट को विकसित करने की मंशा व्यक्त की: Gujrat government, tourism, tourist, attraction, dianasaur, museum

2 min read
Google source verification
Gujrat government: पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा डायनासोर संग्रहालय

Gujrat government: पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा डायनासोर संग्रहालय

गांधीनगर. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को महीसागर जिले में बालासिनोर के निकट रैयोली में गुजरात राज्य पर्यटन निगम की ओर से 16.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित देश के प्रथम तथा विश्व के तृतीय फॉसिल पार्क, डायनासोर म्यूजयि़म फेज़-2 के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा अन्य महानुभावों ने डायनासोर म्यूजयि़म का जायजा लेकर 5-डी थियेटर, डिजिटल फॉरेस्ट, 360 डिग्री वर्चुअल रियलिटी, एक्सपेरिमेंट लैब, सेमी सर्कुलेशन प्रोजेक्शन, मूडलाइट, 3-डी प्रोजेक्शन मैंपिंग तथा होलोग्राम जैसी सुविधओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि रैयोली के डायनासोर संग्रहालय से गुजरात ने पर्यटन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। रैयोली में निर्मित इस डायनासोर म्यूजियम द्वारा गुजरात की धरती के गौरव की एक और झलक अब विश्व देखेगा।

आकर्षण का केन्द्र बनेगा डायनासोर संग्रहालय

दुनिया का तीसरा डायनासोर संग्रहालय दुनिया भर के कई पर्यटकों, पुरातत्वविदों और विशेषज्ञों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। संग्रहालय के संचालन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इस डायनासोर संग्रहालय रैयोली तथा बालासिनोर तहसील का विश्व पर्यटन मानचित्र पर नाम चमकेगा, जिसके परिणामस्वरूप गुजरात का पर्यटन क्षेत्र मज़बूत होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री की प्रेरणा से पर्यटन सर्किट विकसित कर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने का दृष्टिकोण अपनाया है। स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी, महाकाली धाम पावागढ, रतनमहल भालू अभयारण्य और रैयोली डायनासोर संग्रहालय को पर्यटन सर्किट में शामिल कर धार्मिक पर्यटन, वन्यजीव पर्यटन, प्रागैतिहासिक पर्यटन को दुनिया के आधुनिक अजूबे रखने वाले पर्यटन सहित चारों का समन्वय करके विश्व के पर्यटकों को आकर्षित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में धार्मिक पर्यटन, साहसिक पर्यटन, खेल पर्यटन, चिकित्सा पर्यटन, सीमा पर्यटन, वन्यजीव पर्यटन, समुद्र तट पर्यटन जैसे विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों का विकास हुआ है। रैयोली में डायनासोर संग्रहालय से गुजरात ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। गुजरात की भूमि के गौरव की एक और झलक दुनिया को देखने को मिलने वाली है।

महीसागर जिले के प्रभारी अर्जुनसिंह चौहाण, वित्त मंत्री कनुभाई देसाई, स्वास्थ्य राज्य मंत्री निमीषाबहन सुथार, सांसद रतनसिंह राठौड, विधायक जिग्नेश सेवक, गुजरात पर्यटन निगम के सचिव हरित शुक्ला, एम.डी. आलोक कुमार पाण्डेय, कलक्टर मनीष बंसल, जिला विकास अधिकारी के.डी. लाखाणी उपस्थित थे।