4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हार्दिक-अल्पेश ने मणिनगर के स्कूल पर किया हल्लाबोल

अमीर-गरीब बच्चों को साथ में न बिठाकर भेदभाव करने का आरोप

2 min read
Google source verification
Proterst

हार्दिक-अल्पेश ने मणिनगर के स्कूल पर किया हल्लाबोल

अहमदाबाद. आरटीई एक्ट-२००९ के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश पाने वाले बच्चों के साथ हो रहे भेदभाव और अन्याय पर अभिभावकों की मदद को सामने आए पाटीदार युवा नेता हार्दिक पटेल और राधनपुर विधायक अल्पेश ठाकोर ने शनिवार को मणिनगर के डिवाइन बड्स स्कूल में हल्लाबोल किया।
हार्दिक व अल्पेश ने स्कूल प्रबंधन पर स्कूल में अमीर और गरीबों के बच्चों को अलग अलग बिठाकर उनके साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की। इतना ही नहीं स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराने की भी घोषणा की है।
हार्दिक ने कहा कि आरटीई के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिया जाता है, लेकिन कई स्कूल ऐसे बच्चों को प्रवेश देने में आनाकानी कर रहे हैं तो कई ऐसे बच्चों को अलग बिठाकर उनके साथ भेदभाव कर रहे हैं। यह आने वाली भावी पीढ़ी के साथ असमानता और अन्याय है।
अल्पेश ने कहा कि खुद स्कूल संचालकों ने कैमरे के सामने कबूल किया है कि उन्होंने गरीबों और अमीरों के बच्चों को अलग अलग बिठाकर पढ़ाई कराई है। ऐसे में इन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को यह दोनों ही नेता थलतेज की उदगम स्कूल में आरटीई के तहत प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन की ओर से आयु की मर्यादा बताते हुए प्रवेश देने से इनकार कर रहे थे उस पर प्रदर्शन को पहुंचे थे। जिस पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को सीनियर के.जी. में प्रवेश देने की तैयारी दर्शाई। ग्राम्य डीईओ कार्यालय पहुंचकर भी तालाबंदी की दोनों ने कोशिश की थी।


मर्यादा भूले हार्दिक, महिला प्राचार्य के सामने कहे अपशब्द
मणिनगर की डिवाइन बड्स स्कूल में शनिवार को पहुंचे हार्दिक पटेल स्कूल प्रबंधन के समक्ष नाराजगी व्यक्त करते समय मर्यादा भूल गए। महिला प्राचार्य की उपस्थिति के बीच भी हार्दिक ने स्कूल के न्यासी को अपशब्द कहे और खूब खरीखोटी सुनाई। उनके इस व्यवहार पर स्कूल के न्यासी ने दुख व्यक्त करते हुए शिक्षामंत्री के समक्ष इस मुद्दे को उठाने की तैयारी दर्शाई है।