25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिम्मतनगर-खेड़ब्रह्मा रेलवे लाइन का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों 31 मार्च को संभव

इलेक्ट्रिक इंजन ने 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 55 किमी की दूरी 40 मिनट में की तय

less than 1 minute read
Google source verification

हिम्मतनगर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक इंजन।

हिम्मतनगर. साबरकांठा जिले के मुख्यालय हिम्मतनगर से खेड़ब्रह्मा रेलवे लाइन का उद्घाटन 31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों किए जाने की संभावना है।
इसे लेकर बुधवार को हिम्मतनगर से खेड़ब्रह्मा रेलवे लाइन पर इलेक्ट्रिक इंजन का स्पीड ट्रायल किया गया। हिम्मतनगर रेलवे स्टेशन से दोपहर 1 बजे इलेक्ट्रिक इंजन का स्पीड ट्रायल शुरू हुआ, जिसमें 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 55 किमी की दूरी तय कर इंजन 40 मिनट में 1.40 बजे खेड़ब्रह्मा पहुंचा। वहां 20 मिनट के ठहराव के बाद दोपहर 2 बजे खेड़ब्रह्मा से हिम्मतनगर के लिए रवाना हुआ। 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 55 किमी की दूरी 30 मिनट में तय कर 2:30 बजे हिम्मतनगर रेलवे स्टेशन पहुंचा।
जानकारी के अनुसार, आगामी 31 मार्च को वाव-थराद से प्रधानमंत्री मोदी रेलवे विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उस समय हिम्मतनगर से खेड़ब्रह्मा गेज परिवर्तन रेलवे लाइन पर खेड़ब्रह्मा-हिम्मतनगर-असारवा मेमू ट्रेन की शुरुआत किए जाने की संभावना है।
इसके मद्देनजर बुधवार दोपहर 12.40 बजे हिम्मतनगर रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद से इलेक्ट्रिक इंजन पहुंचा। इसके बाद हिम्मतनगर रेलवे स्टेशन से इलेक्ट्रिक इंजन में अहमदाबाद रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) प्रदीप गुप्ता के अलावा एस.आर. प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी खेड़ब्रह्मा के लिए रवाना हुए।