25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वडोदरा शहर में रामनवमी पर आज शोभायात्रा, नो पार्किंग ज़ोन घोषित

पुलिस आयुक्त ने घोषित किए वैकल्पिक मार्ग, सुरक्षा की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

2 min read
Google source verification

वडोदरा. वडोदरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इनमें शहर के फतेपुरा और कुंभारवाड़ा क्षेत्रों से निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आमजन एकत्रित होते हैं।
इसलिए आम जनता को असुविधा न हो और यातायात सुचारू रहे, इस उद्देश्य से गुरुवार को शाम 4 बजे से नो-पार्किंग, वैकल्पिक व्यवस्था और एक्सेस पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। पुलिस आयुक्त नरसिम्हा कोमर ने ट्रैफिक व्यवस्था संबंधी अधिसूचना जारी की है।
शोभायात्रा कुंभारवाड़ा से निकलकर फतेपुरा चौराहा, अडाणिया पुल चौराहा, चांपानेर दरवाजा, मंडवी सर्कल से दाईं ओर मुड़कर एम.जी. रोड, लहेरीपुरा दरवाजा से होते हुए पद्मावती त्रिकोण, लालकोर्ट तीन रास्ता, फायर ब्रिगेड चौराहा से दाईं ओर मुड़कर हठीला हनुमान मंदिर तक पहुंचेगी। इस मार्ग में कुंभारवाड़ा पुलिस स्टेशन तीन रास्ता से लेकर फतेपुरा चौराहा, अडाणिया पुल चौराहा, चांपानेर दरवाजा, मंडवी, एम.जी. रोड, लहेरीपुरा दरवाजा, पद्मावती त्रिकोण, लालकोर्ट बिल्डिंग तीन रास्ता, फायर ब्रिगेड चार रास्ता, सुरसागर हठीला हनुमान मंदिर तक पूरे मार्ग के दोनों ओर सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्णतः नो पार्किंग ज़ोन घोषित किया गया है।
वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संगम चौराहा से कारेलीबाग पानी की टंकी चौराहा, गधेड़ा मार्केट चौराहा, विजय नगर चौराहा से मंगलेश्वर झांपा तीन रास्ता, कारेलीबाग पानी की टंकी चौराहा, कुंभारवाड़ा पुलिस स्टेशन तीन रास्ता से तुलसीवाड़ी मंदिर रोड, तुलसीवाड़ी ब्रिज, भूतड़ी झांपा ग्राउंड तीन रास्ता से कारेलीबाग पुलिस स्टेशन, वारसिया, बाला हनुमान तीन रास्ता से पुराने आर.टी.ओ सर्कल, साधु वासवानी चौक तीन रास्ता, वी.आइ.पी रोड मार्गों से आवागमन किया जा सकेगा। इनके अलावा भक्ति सर्कल से कारेलीबाग पुलिस स्टेशन, नागरवाड़ा चौराहा, ठेकरनाथ श्मशान तीन रास्ता से गधेड़ा मार्केट चौराहा, पुराने तालुका पुलिस स्टेशन तीन रास्ता से हजरत छोटे मस्तान तीन रास्ता, ठेकरनाथ श्मशान, पानीगेट दरवाजा से पुराने पानीगेट पुलिस स्टेशन तीन रास्ता, हरनखाना रोड, गाजरावाड़ी पानी की टंकी चौराहा, गेंडीगेट दरवाजा से संत कबीर रोड, साधना सिनेमा, पथ्थरगेट रोड, लहेरीपुरा दरवाजा से साधना टॉकीज तीन रास्ता, न्यू लहेरीपुरा रोड, पथ्थरगेट रोड, राजमहल रोड, भक्ति सर्कल से कारेलीबाग पुलिस स्टेशन चौराहा मार्गों से आवागमन किया जा सकेगा। साथ ही गांधीनगरगृह सर्कल से जुबिलीबाग सर्कल, टावर चौराहा, वीर भगतसिंह चौक सर्कल से पथ्थरगेट रोड, राजमहल रोड, मार्केट चौराहा से दांडियाबाजार चौराहा, वेराई माता चौक, कीर्तिस्तंभ सर्कल, दांडियाबाजार चौराहा से मार्केट चौराहा, टावर चौराहा, दांडियाबाजार रोड, प्रताप सिनेमा से गांधीनगरगृह सर्कल, जुबिलीबाग सर्कल, टावर चौराहा, नवरंग सर्कल, दांडियाबाजार चौराहा आदि मार्गों से आवागमन किया जा सकेगा।
रामनवमी की सुरक्षा तैयारियों के तहत बुधवार शाम को भूतड़ी झांपा मैदान पर पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में एरिया डोमिनेशन आयोजित किया गया।