4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईआईटी गांधीनगर: 2022 के बैच में 288 विद्यार्थी, 58 छात्राएं

IIT Gandhinagar: 288 students, 58 female in the batch of 2022 इस साल भी सर्वाधिक विद्यार्थी महाराष्ट्र से, संख्या के लिहाज से गुजरात दूसरे और राजस्थान तीसरे स्थान पर, पांच सप्ताह के फाउंडेशन प्रोग्राम की हुई शुरुआत

2 min read
Google source verification
आईआईटी गांधीनगर: 2022 के बैच में 288 विद्यार्थी, 58 छात्राएं

आईआईटी गांधीनगर: 2022 के बैच में 288 विद्यार्थी, 58 छात्राएं

Ahmedabad. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गांधीनगर में बेचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) कोर्स के 2022 के बैच में 288 विद्यार्थियों ने प्रवेश पाया है। इसमें 58 छात्राएं शामिल हैं। जो कुल विद्यार्थियों में करीब 20 प्रतिशत से अधिक है। 2021 में 21 प्रतिशत छात्राओं ने प्रवेश पाया था। बीते साल 2021 की तुलना में इस साल के बैच में 39 विद्यार्थी ज्यादा हैं। 2021 के बैच में 249 विद्यार्थी थे। इस वर्ष 2022 में भी अन्य सालों की तरह ही महाराष्ट्र से सर्वाधिक विद्यार्थियों ने आईआईटी गांधीनगर में प्रवेश लिया है। इनकी संख्या 58 है, जबकि गुजरात से 57 और राजस्थान से 43 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बीते साल 2021 की तुलना में इस साल 6 अधिक राज्य के विद्यार्थी आईआईटी गांधीनगर में प्रवेश पाने में सफल रहे हैं। 2022 में 24 राज्यों के विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। 2021 में 18 राज्यों के विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। अन्य राज्यों की बात करें तो इस साल तेलंगाना से 27, मध्यप्रदेश से 20, उत्तरप्रदेश से 16 और आंध्रप्रदेश तथा बिहार से 11-11 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) श्रेणी में इस साल भी दो विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। यह दोनों ही अमरीका से हैं।
गुरुवार को आईआईटी गांधीनगर में 2022 बैच के विद्यार्थियों के फाउंडेशन प्रोग्राम की शुरुआत हुई। यह फाउंडेशन प्रोग्राम 23 नवंबर तक चलेगा। विद्यार्थियों के साथ उनके परिजन भी आईआईटी गांधीनगर परिसर में पहुंचे थे।

नए निदेशक बोले-कर्मभूमि में स्वागत है
आईआईटी गांधीनगर के नए निदेशक प्रो.रजत मूना ने वीडियो संदेश के जरिए नए बैच के विद्यार्थियों को संदेश दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि आईआईटी गांधीनगर जो आपकी आगामी चार सालों तक ‘कर्मभूमि’ है, उस पर आपका स्वागत है। यहां आपको तकनीक के मौजूदा और भावी पहलुओं को समझने, सीखने का मौका मिलेगा। एक प्रोफशनल के रूप में नेतृत्व क्षमता के गुर सीखने के अवसर मिलेंगे।

Story Loader