अहमदाबाद

Gujarat: कोस्टगार्ड ने अरब सागर में डूब रही नाव के छह मछुआरों को बचाया

-सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा आईसीजी शिप आरुष-हिमालया बोट की मरम्मत कर पुन: मछुआरों को सौंपा

less than 1 minute read
Gujarat: कोस्टगार्ड ने अरब सागर में डूब रही नाव के छह मछुआरों को बचाया

Ahmedabad. इंडियन कोस्टगार्ड की टीम ने अरब सागर में डूब रही बोट में फंसे छह मछुआरों को मौके पर पहुंचकर बचाया। इतना ही नहीं इन मछुआरों की बोट में भरे पानी को निकाला और फिर उसमें हुए छेद की मरम्मत कर फिर से मछुआरों को सौंप दिया। कोस्टगार्ड के अनुसार उन्हें 7 मार्च तडके चार बजे सूचना मिली कि अरब सागर में एक बोट जल में डूब रही है। उसमें कई मछुआरे भी हैं।

सूचना मिलते ही इंडियन कोस्ट गार्ड शिप आरूष को मदद के लिए बोट की लोकेशन की ओर भेजा। आरुष ने मौके पर पहुंचकर देखा तो हिमालया नाम की भारतीय मछुआरों की बोट पानी में काफी डूब चुकी थी। उसमें सवार छह मछुआरों को बाहर निकाला। यह बोट समंदर तट से करीब 80 किलोमीटर दूर अरब सागर में थी। बाद में शिप के जवानों ने इस बोट में भरे पानी को पंप की मदद से बाहर निकाला। जिसके बाद पता चला कि बोट में मछली स्टोर कर रखने वाले कंपार्टमेंट में एक छेद हो गया था। जवानों ने इस बोट की मरम्मत करते हुए इस छेद को भर दिया, जिससे बोट सही हो गई। मछुआरों को किनारे नहीं आना पड़ा और वे फिर से मछली मारने का काम करने लगे।

Published on:
09 Mar 2023 09:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर