
खोडीयार मंदिर स्टेशन का अवलोकन करते भावनगर के मंडल रेल प्रबंधक दिनेश वर्मा।
भावनगर. पश्चिम रेलवे के भावनगर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दिनेश वर्मा ने भावनगर-सुरेन्द्रनगर गेट सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग एवं संरक्षा निरीक्षण किया।
उन्होंने खोडीयार मंदिर, सोनगढ़, बजूद, सणोसरा, धोला, बोटाद, लींबडी तथा सुरेन्द्रनगर गेट स्टेशनों का संरक्षा, परिचालन, रेलवे की आधारभूत सुविधा एवं यात्री सुविधाओं के दृष्टिकोण से अवलोकन किया।
भावनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने भावनगर-सुरेन्द्रनगर गेट सेक्शन में प्रगति पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का विशेष रूप से जायजा लिया।
डीआरएम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, निर्धारित संरक्षा मानकों के अनुपालन तथा कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
वर्मा ने रेल पथ, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली सहित रेलवे की आधारभूत सुविधाओं संबंधी व्यवस्थाओं का भी सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने रेल परिसंपत्तियों के समुचित रखरखाव तथा संरक्षा मानकों के शत-प्रतिशत अनुपालन पर विशेष बल दिया। बोटाद स्टेशन पर डीआरएम ने रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया तथा वहां निवासरत रेलवे कर्मचारियों के परिजनों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
वर्मा ने स्टेशन परिसरों की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि रेल संचालन में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा संरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन प्रत्येक रेलकर्मी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उच्च स्तर की सतर्कता, बेहतर समन्वय एवं कार्यकुशलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।
राजकोट. जामनगर. पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्री भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से विशेष किराए पर ओखा-शकूरबस्ती (दिल्ली कैंट के पास स्थित) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों को बढ़ाया गया है।
राजकोट के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार ओखा-शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (नं. 09523) के फेरों को 28 जुलाई तक बढ़ाया है। इसी प्रकार, शकूरबस्ती-ओखा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (नं. 09524) के फेरों को 29 जुलाई तक बढ़ाया है।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेंद्रनगर, विरमगाम, महेसाणा, उंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, एसी-3 टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे।
राजकोट. अहमदाबाद. भावनगर. प्रभास पाटण. मोरबी. पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेनों की समयपालनता में सुधार के लिए गांधीनगर कैपिटल-वेरावल इंटरसिटी एवं वांकानेर-मोरबी डेमू ट्रेनों के समय में 10 जुलाई से बदलाव किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, गांधीनगर कैपिटल-वेरावल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19119) वांकानेर स्टेशन पर दोपहर 1.43 बजे के स्थान पर दोपहर 1.48 बजे पहुंचेगी।
वांकानेर-मोरबी डेमू ट्रेन (नं. 79453) वांकानेर स्टेशन से दोपहर 12 बजे प्रस्थान करेगी। मकनसर स्टेशन पर दोपहर 12.19 बजे, रफालेश्वर स्टेशन पर दोहपर 12.24 बजे, नज़रबाग स्टेशन पर दोपहर 12.33 बजे तथा मोरबी स्टेशन पर दोपहर 12.45 बजे पहुंचेगी।
मोरबी-वांकानेर डेमू ट्रेन (नं. 79444) मोरबी स्टेशन से दोपहर 12.55 बजे प्रस्थान करेगी। नज़रबाग स्टेशन पर दोपहर 12.59 बजे, रफालेश्वर स्टेशन पर दोपहर 1.08 बजे, मकनसर स्टेशन पर दोपहर 1.14 बजे तथा वांकानेर स्टेशन पर दोपहर 1.40 बजे पहुंचेगी।
Published on:
27 Jun 2026 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
