1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेईई एडवांस में अहमदाबाद की तनिष्का गर्ल्स श्रेणी में टॉपर

Jee Advanced 2022: Ahmedabadi Girl Tanishka kabra All India Female Topper -ओवरऑल रैंक है 16, गर्ल्स श्रेणी में नंबर वन, आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस करने की चाहत

less than 1 minute read
Google source verification
जेईई एडवांस में अहमदाबाद की तनिष्का गर्ल्स श्रेणी में टॉपर

जेईई एडवांस में अहमदाबाद की तनिष्का गर्ल्स श्रेणी में टॉपर

Ahmedabad. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश के लिए ली जाने वाली जेईई एडवांस 2022 के रविवार को घोषित परिणाम में अहमदाबाद निवासी तनिष्का काबरा ने गर्ल्स श्रेणी में देशभर में पहला स्थान पाया है। उसने ओवरऑल रैंक 16वीं पाई है। 360 में से 277 अंक पाने वाली तनिष्का का कहना है कि वह आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहती हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली जोन में रजिस्ट्रेशन कर परीक्षा दी थी। तनिष्का बताती हैं कि उन्हें टॉप 50 में आने की तो उम्मीद थी लेकिन यह नहीं सोचा था कि वे ओवरऑल रैंकिंग में 16वें स्थान पर और गल्र्स श्रेणी में देशभर में पहला स्थान प्राप्त कर सकेंगीं।
तनिष्का बताती हैं कि जेईई मैन्स में उनकी ऑल इंडिया रैंक 208 थी। हालांकि उन्होंने JEE Advanced 2022 पर फोकस रखा था। तैयारी के दौरान वे सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूर रहीं। खुद को तरोताजा करने के लिए गाने सुनती थीं। मॉर्निंग वॉक और ईवनिंग वॉक करती थीं। परिजनों के साथ समय बिताती थीं। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता, पिता, दादा-दादी और बड़ी बहन व शिक्षकों को दिया।
तनिष्का के पिता रमेशचंद्र काबरा अहमदाबाद में जीएसटी सुप्रिटेन्डेंट हैं। मां रेखाबेन गृहिणी हैं। बड़ी बहन वृंदा बीजे मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही हैं। वृंदा ने भी 2017 में नीट यूजी में 219 वीं रैंक पाई थी।

पुराने पेपर, कॉन्सेप्ट क्लियर रखना महत्वपूर्ण
तनिष्का बताती हैं कि उन्होंने कभी घंटे तय करके पढ़ाई नहीं की। कॉन्सेप्ट क्लियर रखने पर ज्यादा फोकस रखा। कड़ी मेहनत की। उसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। पुराने पेपर को हल करना काफी फायदेमंद रहा। इससे किस प्रकार से प्रश्न को घुमा कर पूछा जा सकता है उसका ख्याल आता है। पैटर्न पता चलती है।

Story Loader