29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलोल में रहस्यमय विस्फोट से दो मकान धराशायी, दो की मौत, गृहमंत्री शाह ने कलक्टर से फोन पर की बात

Kalol blast, gas leakage, 2 dead, 2 house collapse, Gandhinagar, Amit shah, दो अन्य व्यक्ति हुए जख्मी, लोग भयभीत, फायरब्रिगेड, पुलिस व ओएनजीसी की टीम जांच में जुटी, एफएसएल की भी ली जा रही है मदद, गृहमंत्री शाह ने कलक्टर से फोन पर की बात, व्यक्त की संवेदना  

2 min read
Google source verification
कलोल में रहस्यमय विस्फोट से दो मकान धराशायी, दो की मौत, गृहमंत्री शाह ने कलक्टर से फोन पर की बात

कलोल में रहस्यमय विस्फोट से दो मकान धराशायी, दो की मौत, गृहमंत्री शाह ने कलक्टर से फोन पर की बात

अहमदाबाद. गुजरात की राजधानी गांधीनगर के कलोल शहर में मंगलवार सुबह रहस्यमय विस्फोट की घटना सामने आई है। रिहायशी इलाके मेें हुए इस रहस्यमय विस्फोट के चलते दो मकान धराशायी हो गए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य व्यक्ति जख्मी हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह धमाका ओएनजीसी के अहमदाबाद एसेट के तहत आने वाली कलोल गैस फील्ड के पास हुई है। मंगलवार सुबह करीब ९.३० बजे यह घटना कलोल की ग्रीन गार्डन सिटी में हुई। इसके चलते आसपास के लोग काफी भयभीत हैं। सोसायटी के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
गांधीनगर के रेंज आईजी अभय चूड़ास्मा ने संवाददाताओं को बताया कि कलोल की ग्रीन गार्डन सिटी में सुबह हुए ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल है। पुलिस, फायरब्रिगेड और ओएनजीसी की टीमें मलबे को हटाने और विस्फोट के कारणों की जांच कर रही हैं।
प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि नीचे से गुजर रही गैस पाइप लाइन में लीकेज के चले यह विस्फोट हुआ ऐसा हो सकता है। लेकिन पुख्ता तौर पर कहना जल्दबाजी है। सही कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम व अन्य एक्सपर्ट को बुलाया गया है। जांच की जा रही है।
ओएनजीसी अहमदाबाद एसेट की ओर से भी एक बयान जारी कर कहा गया है कि 'ओएनजीसी के कलोल फील्ड के पास रिहायशी इलाके में सुबह करीब ९.३० बजे गैस पाइपलाइन में गैस लीकेज की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। यह घटना जहां जिस क्षेत्र व पाइपलाइन में हुई वह ओएनजीसी की या ओएनजीसी से जुड़ी नहीं है। कोर्पोरेट सोशल रिस्पोंसिबिलिटी के तहत ओएनजीसी अहमदाबाद एसेट राज्य सरकार के साथ संपर्क में है। फायर सेफ्टी संशाधन और सपोर्ट, ओएनजीसी के फायर फाइटर मौके पर पहुंचे हैं। क्राइसिस मैनेजमेंट टीम को भी स्टेंड बाय रखा गया है। '

गृहमंत्री शाह ने कलक्टर से फोन पर की बात, व्यक्त की संवेदना
कलोल में हुई रहस्यमय विस्फोट की घटना के मामले में गांधीनगर से सांसद एवं देश के केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गांधीनगर के कलक्टर से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली है। राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा की। दुर्घटना में जिन दो लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।