करण सिंह चावड़ा ने कहा कि मैंने देखा कि गुजरात पुलिस द्वारा राज शेखावत की गिरफ्तारी के दौरान जब उन्हें पुलिस वाहन में बिठाया जा रहा था, तो पास खड़े एक पुलिसकर्मी ने राज शेखावत की पगड़ी को उछाल दिया और उतार दिया। मैं क्षत्रिय समाज की ओर से इस मामले का विरोध कर रहा हूं। इस कदम की कड़ी निंदा करता हूं। पगड़ी शान का प्रतीक होता है। वह कोई व्यक्तिगत चीज़ नहीं है। पगड़ी का मतलब है आन, बान, शान और सम्मान।