
ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा का उद्देश्य
वडोदरा. रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए खड़की (पुणे)-सांगानेर (जयपुर) वाया वडोदरा एक तरफा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार खड़की-सांगानेर एकतरफा स्पेशल (ट्रेन नं. 01433) मंगलवार 5 मई को खड़की से सुबह 9.45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.45 बजे सांगानेर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में लोनावला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा एवं सवाईमाधोपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 15 शयनयान, 3 साधारण श्रेणी कोच एवं 2 गार्ड कोच सहित कुल 20 कोच होंगे।
प्रतापनगर-लालकुआं साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 28 जून तक
यात्रियों की सुविधा तथा यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने एवं अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल से प्रतापनगर-लालकुआं (हल्द्वानी-उत्तराखंड) के बीच विशेष किराए पर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
वडोदरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना के अनुसार प्रतापनगर-लालकुआं साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (ट्रेन नं. 09119) 28 जून तक रविवार को प्रतापनगर से शाम 5 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इसी तरह, लालकुआं-प्रतापनगर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (ट्रेन नं. 09120) 29 जून तक सोमवार को लालकुआं से अपराह्न 3:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम जंक्शन, कोटा जंक्शन, गंगापुर सिटी, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज जंक्शन, बहेड़ी जंक्शन और किच्छा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास, द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे।
7 मई की भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी
रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के कारण भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी। जानकारी के अनुसार, भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल वाया वडोदरा (ट्रेन नं. 09006) 7 मई को भिवानी से प्रस्थान कर बोरीवली तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन बोरीवली-बांद्रा टर्मिनस के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
Published on:
04 May 2026 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
