4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12वीं सामान्य संकाय: सांख्यिकी फिर सबसे कठिन विषय, 12361 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण

दूसरे सबसे कठिन विषय के रूप में अकाउंट (एलीमेंट्स ऑफ अकाउंट) रहा, जिसमें 9,331 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए। तीसरे स्थान पर अंग्रेजी द्वितीय भाषा रही, जिसमें 8,614 विद्यार्थी फेल हुए। चौथे स्थान पर वाणिज्य संगठन रहा, जिसमें 6,205 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए। वहीं मनोविज्ञान में 4,913 विद्यार्थी फेल हुए।

less than 1 minute read
Google source verification

अहमदाबाद गुजरात की 12वीं सामान्य संकाय की बोर्ड परीक्षा के सोमवार को घोषित परिणाम में इस बार भी सबसे अधिक विद्यार्थी सांख्यिकी विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं। कुल 12,361 विद्यार्थी इस विषय में फेल हुए। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब सांख्यिकी सबसे कठिन विषय साबित हुआ।

दूसरे सबसे कठिन विषय के रूप में अकाउंट (एलीमेंट्स ऑफ अकाउंट) रहा, जिसमें 9,331 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए। तीसरे स्थान पर अंग्रेजी द्वितीय भाषा रही, जिसमें 8,614 विद्यार्थी फेल हुए।

चौथे स्थान पर वाणिज्य संगठन रहा, जिसमें 6,205 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए। वहीं मनोविज्ञान में 4,913 विद्यार्थी फेल हुए।

विषयवार अनुत्तीर्ण छात्रों की संख्या

सांख्यिकी -12,361

अकाउंट (एलीमेंट्स ऑफ अकाउंट) - 9,331

अंग्रेजी द्वितीय भाषा- 8,614

वाणिज्य संगठन - 6,205

मनोविज्ञान - 4,913

दर्शनशास्त्र -4,286

अर्थशास्त्र -5,445

समाजशास्त्र -2,404

भूगोल -2,332

संस्कृत - 2,835

कंप्यूटर-2,358

गुजराती प्रथम भाषा -4,928

अंग्रेजी प्रथम भाषा - 219

हिंदी द्वितीय भाषा -1,385