4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैन-कार की टक्कर में 2 सगे भाइयों की मौत, 5 घायल

राजकोट. शहर में गोंडल चौकड़ी के पास सोमवार को वैन और कार के बीच टक्कर में 2 सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

राजकोट में गोंडल चौकड़ी के पास हादसे में पलटा एक वाहन

राजकोट. शहर में गोंडल चौकड़ी के पास सोमवार को वैन और कार के बीच टक्कर में 2 सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए।
सुरेंद्रनगर जिले के थानगढ़ निवासी मृतक मगन और सगा छोटा भाई शामजी पाटडिया सहित परिवार के सदस्य गोंडल में एक शोक के कार्यक्रम में गए थे और अपनी वैन से लौट रहे थे। हादसे में दोनों मृत भाइयों की पत्नी और कार में सवार दो युवक सहित 5 लोग घायल हुए।
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे राजकोट की गोंडल चौकड़ी से आगे हाईवे पर एक शोरूम के सामने वैन और कार के बीच टक्कर हुई। हादसे मेें वैन पलट गई। दुर्घटना के कारण मौके पर ट्रैफिक जाम हो गया।
हादसे में सुरेंद्रनगर जिले के थानगढ़ निवासी शामजी पाटडिया (70) और उनके छोटे भाई मगन पाटडिया (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राजकोट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में 5 लोग घायल हो गए। इनमें मगन की पत्नी हंसा, शामजी की पत्नी गीता के अलावा सरस्वती जागाणी को राजकोट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में सवार महेबूब अंसारी (21) और साहिल कुरेशी (23) भी घायल हुए, राजकोट सिविल अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, थानगढ़ का पाटडिया परिवार गोंडल में अपने किसी रिश्तेदार के निधन पर शोक में शामिल होने गया था। वहां से वैन से लौटते समय यह हादसा हुआ। मृतक भाई वेल्डिंग फेब्रिकेशन का काम करते थे। एक ही साथ परिवार के दो मुखिया की मौत से पाटडिया परिवार में भारी शोक का माहौल है।