4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GSEB: 12वीं सामान्य संकाय का 92.71 फीसदी परिणाम

-छात्रों की तुलना में छात्राओं का रिजल्ट 5.31 प्रतिशत ज्यादा, 7435 विद्यार्थियों ने पाई ए वन ग्रेड, -डांग जिले का सबसे ज्यादा परिणाम, अहमदाबाद शहर फिसड्डी, चार परीक्षा केन्द्रों का शत प्रतिशत, कारठ का सबसे कम

less than 1 minute read
Google source verification
GSEB

जीएसइबी (फाइल फोटो)।

Ahmedabad. गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) की ओर से फरवरी-मार्च-2026 में ली गई 12वीं सामान्य संकाय की बोर्ड परीक्षा का सोमवार को घोषित परिणाम 92.71 प्रतिशत रहा। यह बीते साल के 93.07 प्रतिशत परिणाम की तुलना में 0.36 प्रतिशत कम है। सोमवार सुबह 10 बजे बोर्ड की वेबसाइट पर घोषित परिणाम में इस साल भी छात्राओं ने बाजी मारी है।

छात्राओं का परिणाम 95.41 प्रतिशत, जबकि छात्रोंं का परिणाम 90.10 प्रतिशत रहा। छात्रों की तुलना में छात्राओं का परिणाम 5.31 फीसदी अधिक रहा। राज्य के जिलों में सबसे ज्यादा 97.88 प्रतिशत परिणाम डांग जिले का रहा। जबकि 87.10 फीसदी परिणाम के साथ अहमदाबाद शहर सबसे फिसड्डी रहा।

राज्य के 535 परीक्षा केन्द्रों में चार परीक्षा केन्द्रों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें तडाव, कोटडा, कांगवाई, प्रश्नावाडा केन्द्र शामिल हैं। कारठ केन्द्र 64.88 फीसदी परिणाम के साथ सबसे फिसड्डी रहा।शत प्रतिशत परिणाम पाने वाली स्कूलों की संख्या इस साल भी बढ़ी है। इस वर्ष 2030 स्कूलों का परिणाम 100 फीसदी रहा। 2025 में ऐसी स्कूलों की संख्या 2005 थी।

फरवरी-मार्च माह में ली गई 12वीं सामान्य संकाय की परीक्षा देने वाले नियमित 435102 विद्यार्थियों में से 403362 पास हुए हैं। परिणाम 92.71 प्रतिशत रहा। उच्चतर उत्तर बुनियादी संकाय का परिणाम 94.32 प्रतिशत रहा। व्यवसायलक्षी संकाय का परिणाम 92.07 फीसदी रहा।

बीते 7 सालों का परिणाम

वर्ष परिणाम (प्रतिशत में) 2026-92.71, 2025-93.07, 2024-91.93, 2023-73.27, 2022-86.91, 2021- मास प्रमोशन-100, 2020-76.29

ग्रेड आधारित रिजल्ट

ए1-7435, ए2-38226, बी1-65963, बी2-90672, सी1-103139, सी2-77860, डी-15939, ई1-292, एनआइ-32965