4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ए ग्रुप में 695, बी ग्रुप में 764 विद्यार्थियों की गुजकैट में 99 पर्सेन्टाइल से ज्यादा रैंक

ए ग्रुप में 99 पर्सेंटाइल से ऊपर अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 695 रही, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 510 ही थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat Education

फाइल फोटो

Ahmedabad news _ जीएसईबी ने 12वीं विज्ञान संकाय के परिणाम के साथ ही सोमवार को गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (गुजकैट) का परिणाम भी घोषित कर दिया गया। गुजरात में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और डिप्लोमा फार्मेसी कॉलेजों के बीई, बीफार्म और डीफार्म कोर्स में प्रवेश के लिए गुजकैट अनिवार्य है। इस वर्ष 2026 में कुल 1,32,319 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। पंजीकृत 136071 में से 3752 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे थे।ए ग्रुप में 99 पर्सेंटाइल से ऊपर अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 695 रही, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 510 ही थी। बी ग्रुप में 99 पर्सेंटाइल से ऊपर अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या इस साल 764 है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 990 थी।

पर्सेंटाइल रैंक के आधार पर विद्यार्थी की संख्या

पर्सेंटाइल -रैंक ए ग्रुप -बी ग्रुप

99 से ऊपर- 695- 76498 से ऊपर- 1,233- 1,563

96 से ऊपर- 2,293- 3,08894 से ऊपर- 3,454- 4,554

92 से ऊपर- 4,606- 6,04990 से ऊपर- 5,795- 7,615

85 से ऊपर- 8,618- 11,38080 से ऊपर- 11,495- 15,173

75 से ऊपर- 14,308- 18,89770 से ऊपर- 17,188- 22,754

65 से ऊपर- 20,070- 26,47360 से ऊपर- 22,873- 30,261

50 से ऊपर- 28,580- 37,90840 से ऊपर- 34,319- 45,509

30 से ऊपर- 40,108- 53,29720 से ऊपर- 45,748- 60,949

00 से ऊपर- 57,131- 75,454