
वडोदरा जिले की सावली तहसील के गांवों में देशी शराब की भट्टियां।
सावली तहसील में तोड़़ी भट्टियां
वडोदरा. जिले की सावली तहसील के गांवों में सावली थाने की टीम ने छापे मारकर देशी शराब की भट्टियां तोडक़र शराब नष्ट की।
सावली थाने की टीम ने गोठड़ा, गंडियापुरा, रसावाड़ी, रसूलपुर, सावली शहर, गरधिया, पुराना समलाया, आदलवाड़ा, करचिया, अलिंद्रा, मणिनगरी आदि गांवों में छापों के दौरान 665 लीटर आथा, 110 लीटर देशी शराब नष्ट की। कुल 20 आरोपियों को हिरासत में लिया है।
शराब की 28 पेटियां जब्त, कार चालक गिरफ्तार
वडोदरा. जिला पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीम ने पादरा तहसील के सांगमा के समीप एक कार से 1.34 लाख रुपए की शराब की 28 पेटियां जब्त कर कार चालक को गिरफ्तार किया है।
एलसीबी के निरीक्षक के.ए. पटेल के अनुसार हेड कांस्टेबल रविंद्र को मुखबिर से सूचना मिलने पर पादरा-जंबुसर मार्ग पर सांगमा नहर के समीप निगरानी शुरू की गई। वहां से जंबुसर की ओर जा रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 1.34 लाख रुपए की शराब की 28 पेटियां जब्त की गई। मौके से राजस्थान के डूंगरपुर जिले के निवासी भूपेंद्रसिंह सिसोदिया को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक कार व मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
गांधीधाम में देशी शराब की भट्टियों पर छापे, 5 हिरासत में
गांधीधाम. कच्छ जिले के गांधीधाम में कार्गो झोपड़े क्षेत्र में देशी शराब की भट्टियों पर पुलिस ने छापे मारकर देशी शराब व आथा जब्त कर नष्ट किया।
गांधीधाम बी डिवीजन थाने व पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीमों ने अलग-अलग भट्टियों पर छापे मारकर 104 लीटर देशी शराब व 2100 लीटर आथा जब्त कर नष्ट किया। मौके से रमीला ठाकोर, साजन नट, बरफीबेन नट, चोकीन नट, रेखा नट सहित 5 लोगों को हिरासत में लिया। पकड़ा। गांधीधाम बी डिवीजन थाने में मामला दर्ज किया गया है।
मांडवी के कोटाया में बुटलेगर के घर छापा, 1 लाख की शराब जब्त
गांधीधाम. कच्छ जिले की मांडवी तहसील के कोटाया गांव में एक बुटलेगर के घर पर छापा मारकर पुलिस ने 1 लाख 16 हजार रुपए की शराब जब्त की है।
पश्चिमी कच्छ जिला पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोटाया गांव में बुटलेगर भावेश गढवी के घर पर छापा मारा। वहां से अलग-अलग ब्रांड की कुल 1 लाख 16 हजार रुपए की शराब के अलावा एक कार जब्त की। फरार बुटलेगर के खिलाफ गढशीशा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
शराब के साथ को एक को पकड़ा
गांधीधाम. कच्छ जिले के पद्दर थाने की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कुकमा-भुज मार्ग पर सैयदपर पाटिया के समीप निगरानी के दौरान पीछा कर एक कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से 224 लीटर देशी शराब, एक कार व मोबाइल फो जब्त किया। कार में सवाार भुज निवासी सलमान पठाण को पकडक़र पूछताछ करने पर कुकमा से भुज में देशी शराब देने जाने की जानकारी मिली।
Published on:
29 Jul 2022 10:18 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
