6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

VIDEO: शराब की हेराफेरी : स्थानीय थानों की जिम्मेदारी निर्धारित हो

liquore, local police station, responsibilty, gujarat news

Google source verification

गांधीनगर.. कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने शराब और ड्रग्स के मुद्दे पर राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि शराब या ड्रग्स का दूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण यही है कि शराब की हेराफेरी करने वालों को राज्याश्रय दिया जाता है। ऐसे दूषण को रोकने के लिए जो प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए वह नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में तो ट्रक और टैंकरों भरकर गुजरात में शराब की हेराफेरी सामने आई। कई ऐसे किस्से भी सामने आए हैं, जिसमें पुलिस पायलटिंग कर रही थी। उन्होंने कहा कि शराब या ड्रग्स की हेराफेरी पर लगाम लगाने के लिए स्थानीय थानों की जिम्मेदारी निर्धारित करनी चाहिए।

दो वर्षों में 6413 की नशीले पदार्थ जब्त

राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुजरात में पिछले दो वर्षों में राज्य में 6413,9 करोड़ रुपए की विदेशी शराब, देसी शराब, बीयर और अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए गए। इन मामलों में अभी भी 3716 आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। पिछले दो वर्षों में 197,5 करोड़ की विदेशी शराब जब्त की गई। वहीं 3.9 करोड़ रुपए की देशी शराब जब्त की गई। राज्य में 10.51 करो़ड़ की बीयर जब्त की गई। इसके अलावा 6201,2 करो़ड़ रुपए की अफीम, चरस, गांजा, हेरोइन, डोडा पोस्त पाउडर और अन्य ड्रग्स जब्त किया गया।