3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजकोट व पोरबंदर में लोक मेला अब आज तक बढ़ाया

5 दिवसीय लोक मेला अब सोमवार तक बढ़ाया

2 min read
Google source verification
राजकोट व पोरबंदर में लोक मेला अब आज तक बढ़ाया

राजकोट. राजकोट में रेसकोर्स मैदान पर आयोजित लोक मेले में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। फोटो : प्रवीण सेदाणी

राजकोट. राजकोट में रेसकोर्स मैदान पर आयोजित 5 दिवसीय लोक मेला अब सोमवार तक बढ़ाया गया है। जिला कलक्टर अरुण महेश बाबू ने राजकोट में लोक मेला एक दिन के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। जामनगर में प्रदर्शन मैदान पर लोक मेले मेें बड़ी संख्या में लोग उमड़े।
कलक्टर ने कहा कि मेले को एक दिन और बढ़ाने की लोगों की मांग पर विचार करते हुए अब सोमवार तक मेला लगेगा। राजकोट के लोक मेले में एक राइड से गिरे एक युवक को गंभीर घायल होने पर राजकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दूसरी ओर, भीड़ को ध्यान में रखते हुए पोरबंदर में पोरबंदर-छाया पालिका की ओर से आयोजित लोक मेला भी सोमवार तक के लिए बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दो साल बाद इस वर्ष आयोजित लोक मेले का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं।

अभिभावकों को सौंपे 83 बच्चे

राजकोट शहर में रेसकोर्स मैदान पर आयोजित लोक मेले में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर पुलिस के कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पुलिसकर्मियों ने 64 बच्चों को अभिभावकों को सौंपा है, यह बच्चे मेले के दौरान अभिभावकों से बिछुड़ गए थे।
दूसरी ओर, जामनगर महानगर पालिका की ओर से प्रदर्शन मैदान पर आयोजित लोक मेले के दौरान बिछुड़े 19 बच्चों को मनपा के अस्थायी कार्यालय व अस्थायी पुलिस थाने पर ले जाया गया। बाद में उनके माता-पिता या परिवारों को सौंप दिया गया। दोनों स्थान पर कुल 83 बच्चों को अभिभावकों को सौंप दिया गया।

नष्ट की अखाद्य सामगी

राजकोट मनपा की टीमों ने मेले में स्टॉलों पर खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान अखाद्य सामग्री नष्ट की गई और 13 व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए।

जेतपुर के लोक मेले में घुसा सांड, मची अफरा-तफरी

राजकोट जिले के जेतपुर में आयोजित लोक मेले में एक सांड के घुसने के बाद अफरा-तफरी मच गई। सांड को देखकर लोग चिल्लाने लगे, बच्चों में डर का माहौल दिखाई दिया और एक बच्चा अपने अभिभावकों से बिछुड़ गया। सांड ने दौड़ते हुए एक व्यक्ति को कुचल दिया। पुलिसकर्मियों और सुरक्षा गार्डों ने बैरिकेड्स की मदद से सांड को मेला परिसर से बाहर निकाला।

मिठाई व नमकीन की दुकानों में जांच, अखाद्य सामग्री को किया नष्ट

जामनगर. जामनगर महानगर पालिका की खाद्य शाखा की टीमों ने मिठाई व नमकीन के आठ विक्रेताओं के वहां जांच की और 30 लीटर जला हुआ तेल व 20 किलो अखाद्य मिठाइयों को नष्ट किया।
खाद्य शाखा की टीमों ने बासी खाद्य पदार्थ की बिक्री को रोकने के लिए गोकुल नगर रोड से जनता फाटक तक आठ अलग-अलग दुकानों में जांच की। इस दौरान अलग-अलग दुकानों से 30 लीटर से अधिक जला हुआ तेल और 20 किलो बर्फी, गुलाब जामुन, खोपरापाक, पेड़ा, चॉकलेट बर्फी आदि अखाद्य मिठाइयों को भी नष्ट किया। मिठाई व नमकीन के विक्रेताओं को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

Story Loader