
Gujarat Hindi News : विवाह समारोह में महिला का हंगामा
आणंद . विवाह समारोह में पत्नी और दूसरी शादी से रोकने वाली महिला की अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। आणंद जिले की पेटलाद तहसील के नार गांव में गत गुरुवार को एक (अप्रवासी भारतीय) युवती के विवाह समारोह में युवक की पहली पत्नी ने आकर हंगामा शुरू कर दिया। इस महिला का कहना था कि वह युवक की पहली पत्नी है। ऐसे में उसके जीवित रहते ही युवक दूसरी शादी कैसे कर सकता है।
वही स्पेन में रहने वाले युवती के पिता ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी थी। इस बात को लेकर इतना हंगामा हुआ कि शादी की रस्म टालनी पड़ी। इस बीच युवक की पहली पत्नी अपने शादी का प्रमाण पत्र लेकर आ गई। वहीं युवक के पिता ने आरोप लगाया कि पूर्व में दोनों के बीच प्रेम संबंध था। और दोनों ने छिपकर प्रेम विवाह कर लिया था। लेकिन इस बात की जानकारी जब उन्हें मिली तो इस मामले में तलाक हो गया। एक तरफ महिला शादी का सर्टिफिकेट दिखा रही थी, वहीं युवक का पिता तलाक का सर्टिफिकेट लेकर आ गया। इस अजीबोगरीब मामले के सामने आने पर स्पेन में रहने वाली युवती ने भी शादी नहीं करने का मन बना लिया।
हंगामा देखते हुए युवती के पिता ने कहा कि यह सब बवाल देखने के बाद अब उन्हें शादी में कोई रुचि नहीं है। वे अपनी बहन की शादी करने के लिए यहां पर आए थे। कई दिनों तक यहां पर रुकने के दौरान पार्थ नामक युवक उनकी पुत्री के करीब आया और अपने को अविवाहित बताते हुए युवती के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा। आखिरकार युवती उसकी बात में आ गई। इसके पश्चात दोनों ने विवाह की योजना भी बना ली।
स्पेन से आए पिता ने कहा 30 लाख का नुकसान
स्पेन से आए युवती के पिता ने बताया कि इस शादी समारोह की तैयारी में उनके 30 लाख रुपए भी खर्च हो गए। एक तो शादी नहीं हो पाई, वहीं उन्हें 30 लाख रुपए का नुकसान भी हुआ।
कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं हो, इसके लिए समाज के अग्रणी और दूल्हे के पिता और उसके परिजनों को बंद कमरे में बिठाकर समस्या के समाधान की बात होने लगी। आखिरकार दुल्हे के पिता ने युवती के पिता को 10 लाख रूपए का चेक हर्जाने के रूप में दिया। समाज के वरिष्ठ लोगों के बीच यह फैसला हुआ।
Published on:
13 Feb 2022 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
