27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ किए द्वारकाधीश के दर्शन

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत, राष्ट्र के कल्याण और मुंबई इंडियंस की जीत की प्रार्थना जामनगर.रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ शनिवार को द्वारकाधीश के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। मंदिर के प्रवेश द्वार पर पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पुष्पवर्षा से उनका स्वागत किया।मुकेश अंबानी, पुत्र आकाश अंबानी और पुत्रवधू श्लोका […]
less than 1 minute read
Google source verification

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत, राष्ट्र के कल्याण और मुंबई इंडियंस की जीत की प्रार्थना

जामनगर.रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ शनिवार को द्वारकाधीश के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। मंदिर के प्रवेश द्वार पर पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पुष्पवर्षा से उनका स्वागत किया।
मुकेश अंबानी, पुत्र आकाश अंबानी और पुत्रवधू श्लोका अंबानी ने राष्ट्र के कल्याण और मुंबई इंडियंस की जीत के लिए प्रार्थना की। अंबानी परिवार ने भगवान द्वारकाधीश से आशीर्वाद लिया।
मंदिर के ट्रस्टी मंडल की ओर से अंबानी परिवार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें धार्मिक साहित्य भी भेंट किया गया। मुकेश अंबानी ने मंदिर की व्यवस्था और पवित्रता की सराहना की। उन्होंने कहा कि दर्शन का अनुभव बहुत आध्यात्मिक और शांतिपूर्ण था। उनके इस दौरे के दौरान मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल देखा गया।