26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद

अहमदाबाद के स्थापना दिवस पर निकाली नगरदेवी यात्रा, जगह-जगह स्वागत

Ahmedabad शहर के स्थापना के 615 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को नगरदेवी मां भद्रकाली की दूसरी बार भव्य नगरयात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के तीन दरवाजा, गांधी रोड, खाडिया चार रास्ता, रायपुर चकला होते हुए चकलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची और रिवरफ्रंट पर साबरमती आरती के साथ महालक्ष्मी, गणेश व बहुचराजी मंदिर के दर्शन […]

Google source verification

Ahmedabad शहर के स्थापना के 615 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को नगरदेवी मां भद्रकाली की दूसरी बार भव्य नगरयात्रा निकाली गई।

यह यात्रा शहर के तीन दरवाजा, गांधी रोड, खाडिया चार रास्ता, रायपुर चकला होते हुए चकलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची और रिवरफ्रंट पर साबरमती आरती के साथ महालक्ष्मी, गणेश व बहुचराजी मंदिर के दर्शन कर सम्पन्न हुई। इस दौरान नगर यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महापौर प्रतिभा जैन और स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन देवांग दाणी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नगरजनों की सुख-समृद्धि की कामना की। ढोल, गजराज, अखाड़ों के प्रदर्शन और जय भद्रकाली के जयघोष ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह यात्रा अहमदाबाद की आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बनी। पहली बार यह यात्रा पिछले वर्ष निकाली गई थी।