6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल पर सीएनजी के दाम 70 के पार, 2.50 रुपए का इजाफा

New year 2022, Gujarat, Ahmedabad, CNG Price hike, Auto driver, vat ऑटो रिक्शा चालकों ने जताया विरोध, उत्पाद शुल्क, वैट घटाने की मांग, एक एसोसिएशन ने की फिर ऑटो किराया बढ़ाने की मांग

2 min read
Google source verification
नए साल पर सीएनजी के दाम 70 के पार, 2.50 रुपए का इजाफा

नए साल पर सीएनजी के दाम 70 के पार, 2.50 रुपए का इजाफा

अहमदाबाद. पेट्रोल-डीजल की तर्ज पर कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के दामों में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। नए साल के पहले दिन ही सीएनजी के दाम में प्रति किलो 2.50 रुपए का इजाफा हुआ है। इसके चलते अब अहमदाबाद में अदाणी सीएनजी के प्रति एक किलो के दाम बढकऱ 70.09 रुपए हो गए हैं। जो इससे पहले 67.59 रुपए थी।
सीएनजी के दाम में हुई वृद्धि का ऑटो रिक्शा चालकों के एसोसिएशनों ने कड़ा विरोध किया है।
अहमदाबाद रिक्शा चालक एकता यूनियन के अध्यक्ष विजय मकवाणा ने कहा कि आए दिन होने वाली इस वृद्धि के विरोध में जनता को सडक़ पर उतरने की जरूरत है। ऑटो चालक के रूप में वह इसका कड़ा विरोध करते हैं। इसे वापस लेने की मांग करते हैं। इसके साथ ही फिर से मांग दोहराते हैं कि पेट्रोल-डीजल की दर्ज पर सीएनजी पर भी केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और वैट को घटाया जाए। क्योंकि गुजरात में इसकी कीमत सबसे ज्यादा है। जनता को राहत मिले।
ऑटो रिक्शा चालक वेल्फेर एसोसिएशन अहमदाबाद के अध्यक्ष राज शिरके ने मांग की कि जिस प्रकार से आए दिन सीएनजी की कीमतें बढ़ रही हैं उसके चलते हाल ही में सरकार की ओर से की गई ऑटो रिक्शा किराए में वृद्धि भी पर्याप्त नहीं रह गई। जिससे सरकार को फिर से किराए की न्यूनतम दरों में इजाफा करना चाहिए। इसके लिए परिवहन मंत्री पूर्णेश मोदी को पत्र भी लिखा है।
ज्ञात हो कि सरकार ने करीब चार साल बाद पांच नवंबर 2021 को ही ऑटो के न्यूनतम किराए में इजाफे की मंजूरी दी है।

न्यूनतम किराया 18 से बढ़ाकर 30 करने की मांग
शिरके की ओर से परिवहन मंत्री पूर्णेश मोदी को लिखे पत्र में ऑटो रिक्शा का न्यूनतम किराया 18 से बढ़ाकर 30 करने की मांग की है। रनिंग किराया प्रति किलोमीटर 15 से बढ़ाकर 20 करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की तैयारी दर्शाई है।

यूं बढ़े सीएनजी के दाम

तिथि वृद्धि कीमत प्रति किलो
2 अक्टूबर 21 2.56 रुपए 58.86 रुपए
6 अक्टूबर 1 रुपए 59.86 रुपए
11 अक्टूबर 1.63 रुपए 61.49 रुपए
18 अक्टूबर 1.50 रुपए 62.99 रुपए
2 नवंबर 2 रुपए 64.99 रुपए
5 दिसंबर 0.75 पैसे 65.74 रुपए
19 दिसंबर 1.85 रुपए 67.59 रुपए
1 जनवरी2022 2.50 रुपए 70.09 रुपए