6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घुटने तक लंबे बाल कैंसर पीडि़तों को अर्पित कर दीक्षा लेंगी निधि

सेवा से संयम के मार्ग पर 20 फरवरी को रखेंगी कदम

less than 1 minute read
Google source verification
घुटने तक लंबे बाल कैंसर पीडि़तों को अर्पित कर दीक्षा लेंगी निधि

निधि

राजकोट. जिले के गोंडल के मूल निवासी नितिन व रीना शाह की पुत्री निधि अपने घुटने तक लंबे बाल कैंसर पीडि़तों को अर्पित कर आगामी 20 फरवरी को दीक्षा ग्रहण कर सेवा से संयम के मार्ग पर कदम रखेंगी।
राजकोट में बीबीए का अध्ययन पूरा करने वाली व शहर की निवासी निधि (20) के अनुसार उन्होंने दीक्षा लेने का निर्णय किया था लेकिन माता-पिता की मंजूरी नहीं मिलने के कारण संभव नहीं हो सका। उन्होंने विवाह नहीं करने और संयम के मार्ग पर कदम रखने की सहर्ष सहमति नहीं मिलने तक सेवामय जीवन व्यतीत करने का विचार रखा।
12 वर्ष के वैचारिक संघर्ष के बाद अब वे राष्ट्रसंत नम्रमुनि के सानिध्य में आगामी 20 फरवरी को दीक्षा ग्रहण करेंगी। वे पिछले 10 वर्षों से राष्ट्रसंत नम्रमुनि की प्रेरित सेवा में हैं, उनके मिशन में विविध क्षेत्रों में सेवा प्रदान कर रहीं हैं। उन्होंने सामायिक, पन्नवणा सूत्र, कर्म प्रकृति आदि को कंठस्थ किया है।

अनेक लोगों को अंगदान के लिए किया प्रेरित

निधि ने अनेक लोगों को अंगदान ेलिए प्रेरित कर मानवता का धर्म निभाया है। एक बार राष्ट्रसंत गुरु नम्रमुनि ने कैंसर पीडि़तों के लिए विचार करने के बारे में पूछा, उन्होंने एक बार कहा था कि जगत में अनेक कैंसर पीडि़त हैं, जिनके सिर पर बाल नहीं हैं। तब वे कैंसर पीडि़तों के सिर पर बाल की विग बनाने के लिए स्वयं केबाल अर्पण करने के लिए तैयार हुईं।

अमरीकी संस्था को विग के लिए प्रति वर्ष दान करती हैं बाल

उन्होंने तभी से संकल्प किया और वे अमरीका में कैंसर पीडि़तों के लिए विग बनाने वाली संस्था को प्रतिवर्ष अपने बाल दान करतीं हैं। उस संस्था की ओर से निधि को अवार्ड भी दिया जा चुका है। घुटने तक लंबे बाल के कारण वर्तमान में निधि एक हेयर ऑयल कंपनी की ब्रांड अंबेसडर भी हैं।