
राज्य के आठ महानगरों में आज से 11 से 5 तक रहेगा रात्रि कफ्र्यू
गांधीनगर. गुजरात के आठ महानगरों में 2५ दिसम्बर से रात्रि कफ्र्यू रात्रि ११ बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इससे पूर्व यह रात्रि कफ्र्यू रात्रि 1 से सुबह पांच बजे तक था, लेकिन अब कोरोना और ओमक्रोन के केस बढऩे ने राज्य सरकार ने कोरोना की मौजूदा स्थिति देखते हुए यह निर्णय किया है। यह रात्रि कफ्र्यू 31 दिसम्बर तक लागू रहेगा।
राज्य के जिन आठ महानगरों में रात्रि कफ्र्यू लागू है उनमें राजकोट शहर, वडोदरा शहर, अहमदाबाद शहर, जूनागढ़ शहर, जामनगर शहर, भावनगर शहर एवं गांधीनगर शहर हैं। इन आठ महानगरों में सभी दुकानें, रेस्टोरेन्ट, वाणिज्यिक संस्थान, लारी-गल्ला, शोपिंग कॉम्प्लेक्स, मार्केटिंग यार्ड, साप्ताहिक गुर्जरी, बाजार, हाट, हेयर कटिंग, सैलून, ब्यूटी पार्लर एवं अन्य व्यापारिक गतिविधियां रात्रि 12 बजे तक खुली रह सकेंगी।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने राज्य के विभिन्न विकासलक्षी प्रोजेक्ट एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए हर माह बैठक होती हैं। इसी कड़ी में यह दूसरी बैठक हुई। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री ने गांधीनगर में उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें राज्य एवं देश में शिक्षा क्षेत्र में अलग पहचान बनाने वाली इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एज्युकेशन टीचर्स यूनिवर्सिटी एवं चिल्ड्रन यूनिवर्सिटी की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी समीक्षा बैठक में हासिल की। मुख्यमंत्री ने इन तीनों संस्थाओं के पाठ्यक्रमों, रैकिंग एवं एक्रीडिटेशन हासिल करने की प्रक्रिया और यूनिवर्सिटी की ओर से प्लेसमेन्ट की जानकारी संबंधित यूनिवर्सिटी को वाइस चांसलरों से हासिल की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता में प्रारंभ टीचर्स यूनिवर्सिटी ने हाल ही में रक्षा मंत्रालय से सैनिक स्कूलं के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए एमओयू किया है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर हर्षद पटेल ने बैठक में यह अहम जानकारी दी। देश की नई शिक्षा नीति में प्राथमिक और प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया। राज्य के चिल्ड्रन यूनिवर्सिटी ने आंगनवाडी के साथ कार्य संयोजन और सहयोग से दायरा बढ़ाया है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर हर्षद शाह ने मुख्यमंत्री पटेल और बैठक में मौजूद वरिष्ठ सचिवाों को यह जानकारी दी।
Published on:
25 Dec 2021 09:06 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
