6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीता अंबानी ने चार गांवों को गोद लिया, दस करोड़ की घोषणा

बाढ़ प्रभावित बनासकांठा जिले के दौरे पर पहुंची रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने बुधवार को सबसे प्रभावित चार गांवों को गोद लेने

2 min read
Google source verification
Nita Ambani

Nita Ambani

अहमदाबाद. बाढ़ प्रभावित बनासकांठा जिले के दौरे पर पहुंची रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने बुधवार को सबसे प्रभावित चार गांवों को गोद लेने व उनके पुनवर्सन के लिए दस करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा की है।


फाउंडेशन की संस्थापक ने ढांढस बंधाते हुए कहा कि बाढ़ पीडि़तों के जीवन नवसर्जन के लिए रिलायंस फाउंडेशन की ओर से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।


जिन गांवों को दत्तक लिया गया है उनमें तत्काल प्रभाव से राहत कार्य किया किया जाएगा, इसके लिए कई पहलुओं पर गुजरात सरकार से चर्चा की जा रही है। इनकी मदद के लिए नए घर, शाला, स्वास्थ्य सुविधा, समाज के लिए भवन व अन्य ढांचागत निर्माण जैसी सुविधा शामिल हैं।


उन्होंने कहा कि इन गांवों के पुनवर्सन के लिए दस करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। नीता अंबानी ने कहा कि फाउंडेशन हमेशा ही प्राकृतिक आपदा से पीडि़तों को राहत पहुंचाने में अग्रणी रहा है। इसके लिए उन्होंने अंजार में वर्ष २००१, उत्तराखंड में वर्ष २०१३ और अब बनासकांठा में की जा रही मदद का उदाहरण पेश किया। फाउंडेशन की ओर से की जा रही मदद का नीता अंबानी ने निरीक्षण किया।


फाउंडेशन तथा रिलायंस इंड्स्ट्रीज लिमिटेड के स्वंयसेवकों की टीमें प्रभावितों की मदद के लिए राहत किट, फूड पेकेट, पेयजल, कंबल, बर्तन, कपड़े तथा चारे के वितरण कर रही हैं। इसमें अन्य पन्द्रह संस्थाओं के साथ रहकर एकत्र की गई सामग्री का वितरण भी किया गया।

ये पहला मौका नहीं है जब रिलायंस फ़ाउंडेशन इतने बड़े पैमाने पर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है. इससे पहले

- साल २००१ में गुजरात में आए भीषण भूकंप के बाद अंजार में रिलायंस फ़ाउंडेशन ने राहत कार्य चलाया था.
- २०१३ में उत्तराखंड में हुई त्रासदी के बाद भी रिलायंस फ़ाउंडेशन ने बड़े पैमाने पर लोगों की मदद की थी.
- इसके अलावा २०१४ में कश्मीर में आई बाढ़ में बेहाल लोगों की ज़िंदगी संवारने का काम भी रिलायंस फ़ाउंडेशन ने किया.
- २०१५ में चेन्नई की बाढ़ और नेपाल के भूकंप के बाद भी रिलायंस फ़ाउंडेशन ने बढ़चढ़कर लोगों की मदद की थी

Nita Ambani IMAGE CREDIT: Google

ये भी पढ़ें

image