
cm at rivar front in porbander
पोरबंदर. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी विकास के साथ प्रकृति का दोहन रोकने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि अब गुजरात सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रदूषण से मुक्त होगा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर गांधीजी की जन्मभूमि पोरबंदर में सौराष्ट्र के प्रथम रीवरफं्रट 'अस्मावती' का बुधवार को लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात के सभी शहरों में सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ शहरीजनों की शारीरिक-मानसिक तंदुरस्ती के साथ हैप्पीनेस इन्डेक्स अपग्रेडेशन का सरकार का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि शहरों में बच्चों के लिए बाग-बगीचे, मनोरंजन-ध्यान व नागरिकों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। उन्होंने गुजरात में पानी व पर्यावरण को प्राथमिकता देने का उल्लेख करते हुए कहा कि वाटर मैनेजमेंट की दीर्घकालीन योजना के कारण अब गुजरात बिजली के बाद वाटर सरप्लस स्टेट बनेगा।
बरसात से खेती को नुकसान वाले क्षेत्रों के सर्वे की घोषणा
गुजरात पर्यटन निगम लिमिटेड व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बरसात से खेती को नुकसान वाले क्षेत्रों में सर्वे करवाकर किसानों को सभी प्रकार की मदद करने घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। उन्होंने निगम की ओर से तैयार की गई गांधी गौरव फिल्म की सीडी का विमोचन किया। रीवरफं्रट की नामपट्टिका का अनावरण कर उन्होंने यहां निर्मित विविध सुविधाओं का निरीक्षण भी किया।
पुराणों में अस्मावती नदी का उल्लेख
पोरबंदर के विधायक बाबुुभाई बोखीरिया ने कहा कि अस्मावती नदी का पुराणों में उल्लेख है। इसलिए पौराणिक महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से रीवरफ्रंट का अस्मावती नाम रखा गया है।
श्रमदान कर दिलाई स्वच्छता की शपथ
मुख्यमंत्री ने पोरबंदर में चौपाटी पर श्रमदान कर पोरबंदर व गुजरात को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। चौपाटी पर ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत राज्य को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए शपथ ग्रहण समारोह में स्वच्छता रखने और गंदगी ना करने व ना ही करने देने की शपथ दिलाई।
Published on:
03 Oct 2019 12:02 am
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
