17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहरी क्षेत्रों में बनेंगे पिंक टॉयलेट, 59 करोड़ का प्रावधान

अहगुजरात सरकार ने महिलाओं की सुविधा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए अपनी ‘निर्मल गुजरात 2.0’ योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में पिंक टॉयलेट्स बनाने का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने 2026-27 के बजट में इस पहल के लिए 59.14 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। ये पिंक टॉयलेट्स महिलाओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ […]

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat news

एआइ फोटो।

अहगुजरात सरकार ने महिलाओं की सुविधा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए अपनी 'निर्मल गुजरात 2.0' योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में पिंक टॉयलेट्स बनाने का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने 2026-27 के बजट में इस पहल के लिए 59.14 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। ये पिंक टॉयलेट्स महिलाओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे, जिससे न केवल उनकी सुविधा बढ़ेगी, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता भी सुनिश्चित होगी।इस पहल के तहत राज्य के महानगर पालिका, नगर पालिका क्षेत्रों और शहरी तीर्थस्थलों में पिंक टॉयलेट्स का निर्माण किया जाएगा। इन टॉयलेट्स में 4 सामान्य टॉयलेट सीट्स, दिव्यांग महिलाओं के लिए 1 सीट, चेंजिंग रूम, बच्चों को दूध पिलाने के लिए रूम और महिला केयरटेकर क्षेत्र जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। राज्य सरकार के इस कदम को महिलाओं के लिए स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम खासा प्रभावी साबित हो सकता है।

इसके अतिरिक्त, निर्मल गुजरात 2.0 के तहत कुल 4 नए घटकों का समावेश किया गया है, जिनमें ठोस कूड़ा संग्रहण, पब्लिक टॉयलेट्स का संचालन, और नदियों की सफाई शामिल हैं, जिनके लिए 329.54 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।