6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad : अब गुजरात में टेलिकार्डियोलोजी की शुरुआत

हृदय संबंधित बीमारियों की के उपचार की घर बैठे मिल सकेगी जानकारी यूएन मेहता अस्पताल में मनाया विश्व हृदय दिवस

2 min read
Google source verification
Ahmedabad : अब गुजरात में टेलिकार्डियोलोजी की शुरुआत

Ahmedabad : अब गुजरात में टेलिकार्डियोलोजी की शुरुआत

अहमदाबाद. गुजरात में अब हृदय संबंधित बीमारियों के उपचार व अन्य जानकारी के लिए टेलिकॉर्डियोलोजी सेवा की शुरुआत की गई है। विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल परिसर स्थित यूएन मेहता हॉस्पिटल से इसे प्रारंभ करवाया।
इस सेवा का मुख्य उद्देश्य राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले हृदय संबंधित मरीजों को भी लाभ पहुंचाना है। टेलिकॉडियोलोजी सेवा के लिए 07969070001 नंबर कार्यरत किया गया है। इस नंबर पर संपर्क करने से हृदय संबंधित बीमारियों के उपचार और जानकारी के बारे में बताया जा सकेगा। इस सेंवा के जरिए घर बैठे मरीजों को हृदय संबंधित रोग की जानकारी और स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो सकेगी। इसे मरीजों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हृदय रोग के उपचार में मील का पत्थर
टेलिकार्डियोलोजी सेवा की शुरुआत के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री पटेल ने कहा कि हृदय रोग के उपचार और संसाधन के मामले में यूएन मेहता हॉस्पिटल मील का पत्थर साबित हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री अमृतम (पीएमजेएवाई-मा) योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य के गरीब और मध्यमवर्ग के लोगों के लिए इसे श्रेष्ठ बताया।

स्वास्थ्य कर्मियों के परिश्रम से कोरोना पर नियंत्रण
मंत्री पटेल ने कहा कि कोरोना की विकट स्थिति में राज्य के अस्पतालों में पीपीई किट पहनकर सेवा करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के कारण इस संक्रमण को नियंत्रण में किया जा सका। इससे साबित होता है कि कोरोना काल में सरकार नापास नहीं बल्कि पास हुई है। इस स्थिति में सिविल मेडिसिटी का कामकाज देश-विदेश में भी उदाहरण कहा जा सकता है।

हृदय रोग से बचने के लिए जागरूक होने की जरूरत
इस मौके पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री निमिषाबेन सुथार ने कहा कि हृदय रोग से बचने के लिए जागरुकता की जरूरत है। विश्व हृदय दिवस को इसी लिहाज से मनाया जाता है। उन्होंने नियमित कसरत और तनाव मुक्त रहने की सलाह दी है। इस कार्यक्रम में मंत्री प्रदीप परमार, स्वास्थ्य सचिव मनोज अग्रवाल, यूएन मेहता अस्पताल के निदेशक डॉ. आर.के. पटेल व अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।