
कोरोना को देखते हुए गुजरात में नीट के लिए 10 जिलों में बनाए 214 परीक्षा केन्द्र
अहमदाबाद. मेडिकल, आयुर्वेदिक के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अनिवार्य नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी की परीक्षा रविवार को ली जाएगी। इस परीक्षा में गुजरात से 80 हजार 219 विद्यार्थी नीट हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से राज्य के 10 जिलों में इस वर्ष 214 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। बीते वर्ष 2019 के मुकाबले इस वर्ष नीट में 347 विद्यार्थी अधिक हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए परीक्षा केन्द्रों की सं या में खासा इजाफा किया गया है। वर्ष 2019 में जहां 79872 विद्यार्थियों के लिए 142 ही परीक्षा केन्द्र थे, जबकि इस वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण को देखते हुए 32 अधिक 214 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
शिक्षामंत्री भूपेन्द्र सिंह चुड़ास्मा ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए नीट की परीक्षा की व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा की। अधिकारियों को एनटीए के गुजरात परीक्षा संयोजक वीरेन्द्र सिंह रावत के साथ संपर्क में रहकर उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
मास्क, सेनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान
शिक्षामंत्री ने परीक्षा को लेकर जारी दिशा-निर्देश के तहत प्रत्येक विद्यार्थी के लिए मास्क, परीक्षा केन्द्र की परीक्षा से पहले सेनेटाइजेशन की प्रक्रिया और सत्र पूूरा होने के बाद फिर से सेनेटाइज करने तथा विद्यार्थियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित करने पर ध्यान देने के निर्देश दिए। तापमान मापकर ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं।
बिजली, बस, सुरक्षा की हो बेहतर व्यवस्था
परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान बिजली नहीं जाने, परीक्षार्थियों को घर से परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त सं या में बसों की व्यवस्था, और केन्द्रों पर अनावश्यक भीड़ नहीं होने की उचित व्यवस्था करने के लिए बिजली विभाग, एसटी और पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
अहमदाबाद-राजकोट में सर्वाधिक परीक्षा केन्द्र
गुजरात के जिन 10 जिलों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं उनमें सर्वाधिक 39 परीक्षा केन्द्र अहमदाबाद और 39 ही परीक्षा केन्द्र राजकोट में हैं। सूरत में 38, गांधीनगर, वडोदरा में 20-20, पाटण 18, भावनगर में 14, वलसाड में 12, पंचमहाल, आणंद में 7-7 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
गुजरात के चार परीक्षा केन्द्रों में बदलाव
नीट यूजी के लिए बनाए गए चार परीक्षा केन्द्रों में बदलाव किया गया है। इनके शहर वही रखे गए हैं सिर्फ परीक्षा केन्द्र बदले गए हैं। इसकी सूचना विद्यार्थियों को एनटीए की ओर से एसएमएस, ईमेल और फोन पर दी गई है। भावनगर शांतिलाल शाह इंजीनियरिंग कॉलेज के सेंटर एक के कई विद्यार्थियों का केन्द्र भावनगर शांतिलाल शाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ही रखा गया है। कई परीक्षार्थियों का केन्द्र भावनगर कालियाबेड स्थित श्रीमती एम.एस.लाखानी कन्या विद्यालय में रखा गया है। कालियाबेड बाहुबली सर्कल के पाास बीएन विरानी हायर सेकेन्डरी स्कूल में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
भावनगर के शांतिलाल शाह इंजीनियरिंग कॉलेज सेंटर दो के परीक्षार्थियों का नया केन्द्र भावनगर के शिवाजी सर्कल के पास नंदकुंवरबा महिला कॉलेज में बनाया गया है। राजकोट के वेजगाम एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल केन्द्र के कुछ परीक्षार्थियों का केन्द्र इसी स्कूल में जबकि कुछ का केन्द्र श्री श्री अकादमी वेजगाम में बनाया गया है।
सूरत वेसू जे एच अंबानी सरस्वती विद्या मंदिर केन्द्र के परीक्षार्थियों का नया परीक्षा केन्द्र सूरत पिपलोद रोड चांदनी चौक स्थित रेडिएंट इंग्लिश अकादमी पिपलोद रोड पर बनाया गया है।
Published on:
11 Sept 2020 10:52 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
