
Padma awards: गुजरात के स्वामी सच्चिदानंद को पद्म भूषण, डॉ व्यास, धोलकिया, सहित अन्य 8 को पद्म श्री
अहमदाबाद. गुजरात के जाने-माने आध्यात्मिक संत स्वामी सच्चिदानंद को पद्म भूषण पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। राज्य से 8 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार भी दिया जाएगा। इनमें मेडिसिन के क्षेत्र में डॉ लता देसाई, सामाजिक कार्य के लिए सवजी धोलकिया, रमीलाबेन गामित, पब्लिक अफेयर के क्षेत्र में मालजी भाई देसाई, साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में खलील धनतेजवी, सिविल सेवा के क्षेत्र में गुरुदास महापात्रा तथा विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में जे एम व्यास शामिल हैं। इसके साथ ही दीव-दमण से सामाजिक कार्य के लिए प्रभाबेन शाह को पद्मश्श्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
89 वर्षीय स्वामी सच्चिदानंद को साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया जाएगा। आणंद जिले की पेटलाद तहसील के दंताली गांव में इनका आश्रम है। 22 अप्रेल 1932 को उत्तर गुजरात के मोटी चांदुर गांव में जन्मे स्वामी सच्चिदानंद ने वाराणसी संस्कृत विश्वविद्यालय से वेदान्ताचार्य की पद्वी प्राप्त किया। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी हैं। इनमें मारा अनुभवो, विदेश यात्रा ना प्रेरक प्रसंगो, भारतीय दर्शनो, संसार रामायण, वेदान्त समीक्षा शामिल हैं। नर्मद सुवर्ण चंद्रक से सम्मानित सच्चिदानंद का पूर्व नाम नानालाल त्रिवेदी है।
डॉ व्यास का एनएफएसयू की स्थापना में अहम योगदान
विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में गांधीनगर स्थित नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) के कुलपति डॉ. जे. एम.व्यास को पद्मश्री अवार्ड देने की घोषणा हुई है। फोरेंसिक साइंस के क्षेत्र में डॉ. व्यास न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी जाना माना नाम हैं। उन्होंने जीएफएसयू की स्थापना और उसे एनएफएसयू बनाने में अहम योगदान दिया है। उनके मार्गदर्शन में भी देश और विदेश में कई विश्वविद्यालयों और देशों में फोरेंसिक साइंस लैब और स्कूल की स्थापना की गई है।
सूरत के जाने-माने हीरा उद्योगपति सवजी भाई धोलकिया को सामाजिक कार्य के लिए जाना जाता है। अमरेली में जन्मे धोलकिया चौथी कक्षा तक पढ़े हैं। समाजसेवी के रूप में उनकी छवि है। पिछले वर्षों में कर्मचारियों को महंगे बोनस देने के लिए चर्चा में रहे।
मशहूर कवि थे धनतेजवी
गुजरात के कवि व लेखक इस्माइल मकराणी (धनतेजवी) को मरणोपरांत पद्मश्री देने की घोषणा हुई है। वडोदरा जिले के धनतेज गांव में जन्मे धनतेजवी राज्य के मशहूर कवि रह चुके हैं।
इन हस्तियों को पद्म पुरस्कार की घोषणा
पद्म भूषण
1) स्वामी सच्चिदानंद (साहित्य व शिक्षा)
पद्म श्री
2) डॉ लता देसाई (मेडिसीन)
3) सवजी धोलकिया (सामाजिक कार्य)
4) मालजी भाई देसाई (सार्वजनिक मामले)
5) खलील धनतेजवी (साहित्य व शिक्षा-मरणोपरांत)
6) गुरुदास महापात्रा (सिविल सेवा)-दिल्ली
7) रमीलाबेन गामित (सामाजिक कार्य)
8) जे एम व्यास (विज्ञान व तकनीक)
9) प्रभाबेन शाह (सामाजिक कार्य)-दमण-दीव
Published on:
25 Jan 2022 11:11 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
