4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Palanpur : मां अर्बुदा की रजत जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

  108 कुंडी यज्ञ का भी आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
Palanpur : मां अर्बुदा की रजत जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

Palanpur : मां अर्बुदा की रजत जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

पालनपुर . श्रीबनासकांठा आंजणा पटेल केळवणी मंडल पालनपुर की ओर से गुरुवार को लालावाड़ा में अर्बुदा की रजत जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद 108 कुंडी सहस्र चंडी महायज्ञा भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहूतियां दीं। शुक्रवार से रविवार तक यहां तीन दिवसीय धार्मिक रजत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विश्वशांति, विश्वकल्याण और सामाजिक उत्कर्ष की कामना के साथ मां अर्बुदा की रजत जयंती मनाई जा रही है। इस धार्मिक उत्सव में आसपास के लगभग 400 गांव जुड़े हैं। धार्मिक उत्सव शुक्रवार सुबह लालावाड़ा स्थित एक स्कूल में शुरू होगा। गुरुवार को इस संबंध में निकाली गई शोभायात्रा में हजारों लोग जुड़े हुए थे। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, रथ आदि शामिल रहे।

तीन दिवसयी रजत महोत्सव
शुक्रवार से यहां विशाल तीन दिवसीय रजत महोत्सव का आयोजन होने वाला है जिसके लिए लगभग सभी तैयारियां कर ली गई हैं। प्रसाद के रूप में भोजन के लिए यहां लगभग 10 लाख लड्डू तैयार कर लिए हैं। साथ ही 40 टन गेहूं, 20 टन चावल, 10 से 15 टन अन्य दलहन, सात टन हरी सब्जी और 800 पीपा घी के उपयोग में लिए जाएंगे। तीन दिनों तक प्रसाद के रूप में भोजन का आयोजन होगा। माना जा रहा है कि इसमें लाखों लोगों के उमडऩे की संभावना है।

Story Loader